{"_id":"5dd059a78ebc3e54e406b227","slug":"sports-bareilly-news-bly384313443","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पद्मावती एकेडमी में वार्षिक खेलकूद का समापन समारोह मनाया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह ने बांटे। सौ मीटर दौड़ में मुकुल ने गोल्ड, शेरवां ने सिल्वर और मसीर ब्रोंज मेडल प्रदान किए गए। दो सौ मीटर में मुकुल ने गोल्ड, समीन ने सिल्वर और पंकज को ब्रोंज मेडल प्रदान किया गया। 400 मीटर में मुंतजिर ने गोल्ड, फिरोज ने सिल्वर और कुणाल ने ब्रोंज मेडल जीता। 1600 मीटर में अभिषेक ने गोल्ड, सद्दाम ने सिल्वर और रोहित ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। बेस्ट एथलीट मुकुल और मंजू को चुना गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन पारुष अरोड़ा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
बीबीएल में खेल समापन समारोह कल
बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल पीलीभीत रोड पर खेल सप्ताह मनाया गया। इसके तहत दौड़, फुटबॉल, टेबल टेनिस समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनके विजेताओं को 17 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। खेल प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
हॉकी के ट्रायल कल
बरेली। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बाल हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल सोमवार को होंगे। जिन खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2004 के बाद हुआ वह इसमें हिस्सा ले सकते हैं।