फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

शूटिंग चैंपियनशिप- महिला वर्ग में बरेली तो पुरुष वर्ग में मुरादाबाद मंडल ने बाजी मारी

Sat, 05 Oct 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
sports
फोटो..
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप: महिला वर्ग में बरेली पुरुष वर्ग में मुरादाबाद ने बाजी मारी
- पिछले साल के मुकाबले इस साल खिलाड़ियों में दिखी ज्यादा रुचि, महिला खिलाड़ी भी ज्यादा रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। विश्वविद्यालय के जिमनेजियम भवन में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय समेत 13 कॉलेजों से 11 पुरुष और दो महिला वर्ग की कुल 13 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने एयर पिस्टल से निशाना साधकर किया। परिणामों में महिला वर्ग में बरेली मंडल तो पुरुष वर्ग में मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। चयनित खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया स्तर की टीम में भी जगह बनाई है।

पारंपरिक ढंग से प्रतियोगिता की शुरूआत होने के बाद एयर राइफल मैच में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। हर खिलाड़ी को 20-20 टार्गेट दिए गए। एक टार्गेट शूट पर खिलाड़ी को एक से दस अंक तक हासिल हुए। टार्गेट से पहले खिलाड़ियों को पांच मिनट तक प्रैक्टिस के लिए भी एक टार्गेट पर निशाना साधने का मौका दिया गया। एयर राइफल के बाद एयर पिस्टल प्रतियोगिता हुई। इसमें हर खिलाड़ी को 20-20 टार्गेट और हर टार्गेट पर निशाना लगाने पर एक से दस अंक मिले। एयर राइफल में महिला वर्ग से रीजनल कॉलेज बरेली की रुचि पटेल 193 अंक हासिल कर पहले, बरेली कॉलेज की दीक्षा 188 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं एयर पिस्टल में बरेली कॉलेज की शाव्या सिंह 156 अंक पाकर पहले, मंतशा 136 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग एयर राइफल में अमरोहा, जोया के अब्दुल रज्जाक डिग्री कॉलेज के दीपांश 195 अंक पाकर पहले, बिजनौर के आरजीएन डिग्री कॉलेज के लवनीश 194 अंक पाकर दूसरे और बिजनौर के एमडी डिग्री कॉलेज के अनिल 192 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। एयर पिस्टल में बिजनौर के वर्धमान कॉलेज के उज्जवल ने 184 अंक पाकर पहला, अमरोहा के जेएसएच कॉलेज के विशाल ने 182 अंक पाकर दूसरा और मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज के शिवांश ने 169 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। बिजनौर के उज्जव देव आर्या दूसरी बार विश्वविद्यालय में शूटिंग चैंपियनशिप खेलने आए थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा खिलाड़ी हैं। बोले, अक्सर शहर के खिलाड़ियों को आयोजन में प्राथमिकता दी जाती है। एक अन्य खिलाड़ी ने भी ऐसी ही बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed