{"_id":"5d9510998ebc3e015105c3d8","slug":"sports-bareilly-news-bly378587380","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकिम ने हरियाणा के रविंद्र को हराया, बरेली के काशिफ ने फरीदपुर के फरीद को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकिम ने हरियाणा के रविंद्र को हराया, बरेली के काशिफ ने फरीदपुर के फरीद को हराया
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा रामलीला में हुए पहलवानों के दंगल में बरेली के हाकिम ने दांवपेंच दिखाते हुए हरियाणा के सोनीपत जिले के पहलवान रविंद्र को हराकर इनामी राशि जीत ली। दूसरे दंगल में बरेली के ही काशिफ ने फरीदपुर के फरीद को हरा दिया।
जोगी नवादा मेले में दंगल का शुभारंभ महंत कुमारा नंद और गिरधारी लाल साहू ने किया। बुधवार को करीब 25 दंगल हुए, जिनमें बरेली के बबुआ-दिल्ली के विवेक, वाराणसी के मनोज-बरेली के भावेश, दिल्ली के शाहरुख-बागपत के संदीप, बरेली के लल्लू-हरियाणा के भूरा, मुजफ्फरनगर के भम्रचारी-दिल्ली के पट्टा आदि पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। सभी मैच बराबरी पर छूटे। सबसे दिलचस्प मुकाबला सोनीपत के पहलवान रवींद्र और बरेली के हाकिम के बीच हुआ। हाकिम ने दांवपेंच दिखाते हुए रवींद्र को पछाड़ दिया। दूसरा मुकाबला बरेली के काशिफ और फरीदपुर के पहलवान फरीद के बीच हुआ। कई राउंड के बाद काशिफ ने फरीद को हरा दिया। उनके दांवपेंच पर कई बार तालियां बजाई गईं, जिससे दोनों पहलवानों का उत्साह बढ़ गया। इस मौके पर दंगल प्रभारी संजीव शर्मा, विश्राम राठौर आदि मौजूद रहे।