{"_id":"5d7aaf398ebc3e93d62afbe4","slug":"sports-bareilly-news-bly3759676153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय क्रीडा समिति नए सिरे से गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय क्रीडा समिति नए सिरे से गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडलीय और प्रदेश खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रभावी ढंग से आयोजन के लिए गुरुवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय में मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2019-20 के लिए मंडल स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बनी मंडलीय समिति का पुनर्गठन किया गया। साथ ही समिति के सभी सदस्यों को बेहतर कार्य करने का सुझाव दिया गया।
संशोधन के बाद गठित 11 सदस्यीय समिति में संयुक्त शिक्षा निदेशक अध्यक्ष, उप शिक्षा निदेशक और सहायक शिक्षा निदेशक उपाध्यक्ष, जीआईसी के व्यायाम शिक्षक नईम अहमद को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के डीआईओएस, बीएसए समेत जीआईसी के प्रधानाचार्य आरसी वर्मा, मीरगंज आरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तोमर, लॉयन्स रोहिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनुराधा सिंह, मंडलीय माध्यमिक और बेसिक व्यायाम शिक्षक को सदस्य पद का कार्यभार सौंपा गया है। बैठक में आगामी खेलकूद प्रतियोगिताओं को बेहतर तरीके से आयोजन पर चर्चा हुई।