{"_id":"5d5c62348ebc3e6c350b4489","slug":"sports-bareilly-news-bly373025193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल लीग : हार्ट और स्टेडियम के आगे विरोधी हुए पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल लीग : हार्ट और स्टेडियम के आगे विरोधी हुए पस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग के चौथे दिन दो मुकाबले हुए। हार्ट क्लब और फ्लाइंग टीमों के बीच हुए मुकाबले में हार्ट क्लब और स्टेडियम ब्वॉयज और वीएमजी के मैच में स्टेडियम विजेता बना। रोमांचक मुकाबले को देखने के मंगलवार को काफी तादाद में खेल प्रेमी भी स्टेडियम पहुंचे थे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग में मंगलवार को पहला मैच हार्ट क्लब और फ्लाइंग के बीच हुआ। हार्ट के अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आगे विरोधी टीम पस्त रही। हार्ट के चिन्मय ने गोल कर खाता खोला और आखिर में 5-0 से हार्ट विजेता बना। इसके बाद स्टेडियम और वीएमजी टीम के बीच मुकाबला शुरू हुआ। स्टेडियम ने मुकाबले में शुरू से ही पकड़ बना ली। खेल शुरू होते ही अदनान ने 25 गज से गोल किया लेकिन विरोधी टीम के गोलकीपर उसे बचाने में कामयाब रहा। 20वें मिनट में अदनान ने गोल कर खाता खोला। इसके बाद एक एक गोल कर 8-1 के भारी अंतर से स्टेडियम ने जीत दर्ज कर ली। इस दौरान नजीर सिद्दीकी, अविनाश शर्मा, मून रॉबिन्सन, अभिषेक सेन व अन्य मौजूद रहे।