फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sport

फर्राटा में नीतू व चमन तथा भाला फेंक में प्रियदर्शनी व राकेश रहे अव्वल

Sat, 14 Dec 2019 09:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
sport
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय 24वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। समारोह के दूसरे दिन यहां हुई सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में नीतू-प्रथम, सोनम वर्मा-द्वितीय, भावना-तृतीय तथा छात्र वर्ग में चमन-प्रथम, दलवीर सिंह-द्वितीय व राकेश कुमार-तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दो सौ मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में प्रियदर्श्नी-प्रथम, मंतशा मंसूरी-द्वितीय, नीतू-तृतीय तथा छात्र वर्ग में पंकज कुमार-प्रथम, राकेश कुमार-द्वितीय व शांति स्वरूप रावल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में प्रियदर्शिनी-प्रथम, नीतू-द्वितीय व संगीता-तृतीय एवं छात्र वर्ग में राकेश कुमार-प्रथम, अनुपम सिंह-द्वितीय व अजीत कुमार ने तृतीय स्थान पाया। प्राचार्या डॉ. वसुधा श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि क्रीड़ा के माध्यम से वह जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। क्योंकि खेलकूद से छात्रों के शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी काफी तेज गति से होता है। इसलिए छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं पर ध्यान देना चाहिए। समारोह का संचालन आराधना वर्मा एवं डॉ पंकज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ के साथ छात्र-छात्राएं काफी अधिक संख्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed