फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains are setting records of delays even though fares are fifty percent higher

Special Trains: किराया 50 फीसदी तक ज्यादा... फिर भी लेटलतीफी, त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनों का हाल

Wed, 09 Oct 2024 07:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 07:55 AM IST
सार

रेलवे इस त्योहारी सीजन बरेली होते हुए कई विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों का किराया नियमिेत से ज्यादा है। फिर भी विशेष ट्रेनें देरी से चल रही है। 

विज्ञापन
Special trains are setting records of delays even though fares are fifty percent higher
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में बरेली होते हुए गुजरने वाली 190 नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं है। रेलवे ने बरेली होते हुए 52 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। नियमित ट्रेनों के मुकाबले विशेष ट्रेनों में किराया 50 फीसदी तक ज्यादा है। इसके बाद भी यह ट्रेनें लेटलतीफी का रिकार्ड बना रही हैं। यह हाल तब है जब सभी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में दबाव बढ़ने से नियमित ट्रेनों की चाल भी बिगड़ रही है।

विज्ञापन


विशेष ट्रेनों में स्लीपर, एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। किराये की बात करें तो अन्य एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में बरेली-लखनऊ के बीच स्लीपर श्रेणी का टिकट 185 से 210 रुपये है, जबकि विशेष ट्रेन में यह किराया 385 रुपये है। एसी श्रेणियों में किराया निम्न आय वर्ग की पहुंच से बाहर है। इसके बाद भी नियमित ट्रेनें फुल होने के कारण उनको विशेष ट्रेनों में टिकट बुक कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये विशेष ट्रेनें देरी से आईं
मंगलवार को 04497 बलिया-आनंद विहार विशेष ट्रेन छह घंटे, 04623 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन पांच घंटे, 04095 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन दो घंटे, 03423 भागलपुर-हरिद्वार विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से बरेली आई। सोमवार को भी चार विशेष ट्रेनों ने यात्रियों को सात घंटे तक इंतजार कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में 40 विशेष ट्रेनों का ठहराव
रेलवे इस त्योहारी सीजन बरेली होते हुए 52 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें 40 ट्रेनों को जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। अप-डाउन 12 ट्रेनों का संचालन वाया चंदौसी-बरेली कैंट-शाहजहांपुर किया जा रहा है। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण किराया ज्यादा होने के बाद भी विशेष ट्रेनों में तेजी से बुकिंग हो रही है।

बरेली-लखनऊ के बीच किराया
राजधानी एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी - 1595
एसी द्वितीय श्रेणी- 1285
एसी तृतीय श्रेणी- 965

अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में
एसी प्रथम श्रेणी - 1255
एसी द्वितीय श्रेणी- 760
एसी तृतीय श्रेणी- 555
स्लीपर श्रेणी- 185-210

विशेष ट्रेनों में
एसी प्रथम श्रेणी - उपलब्ध नहीं
एसी द्वितीय श्रेणी- 1440
एसी तृतीय श्रेणी- 1050
स्लीपर श्रेणी- 385

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों की जरूरत पर बतौर प्रीमियम ट्रेन किया जाता है। इसमें मूल किराया 30 फीसदी तक ज्यादा होता है। इसके अलावा अन्य सरचार्ज भी शामिल होते हैं इस कारण नियमित ट्रेनों के मुकाबले किराया ज्यादा हो जाता है। ट्रेनों के संचालन में समयबद्धता, संरक्षा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed