फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   special train will run between Mathura and Chhapra on the occasion of Chhath Puja

Special Train: छठ पूजा पर मथुरा से छपरा के बीच होगा विशेष ट्रेन का संचालन, समय सारिणी जारी

Sat, 25 Oct 2025 07:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 07:52 AM IST
सार

छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए मथुरा से छपरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इज्जतनगर रेल मंडल ने इसकी सूची जारी की है।

विज्ञापन
special train will run between Mathura and Chhapra on the occasion of Chhath Puja
Special Train (Demo Pic) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा को देखते हुए मथुरा से छपरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इज्जतनगर रेल प्रशासन ने इसकी सूची जारी की है। इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05066 मथुरा छावनी-छपरा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचालन शनिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन मथुरा से रात को 11:50 बजे रवाना होगी। जोकि हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं होते हुए तड़के 03:45 पर जंक्शन आएगी। 

विज्ञापन


वहीं बरेली सिटी पर 4:10, इज्जतनगर पर 04:30, भोजीपुरा पर 04:50 बजे पहुंचेगी। यहां से पीलीभीत, पुरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, बुड़वल, गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पड़ौना, थावे, दिघवड़ा दुबौली, होते हुए अगले दिन रात को 10:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Special Trains: हर शनिवार तीन विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, समय सारिणी जारी; इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वापसी में 05065 छपरा-मथुरा छावनी विशेष ट्रेन का संचलन 28 अक्तूबर को होगा। छपरा से रात आठ बजे ट्रेन रवाना होगी। यहां से दिघवड़ा दुबौली, थावे, पड़ौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुड़वल, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पुरनपुर, पीलीभीत होते हुए अगले दिन दोपहर को 1:42 बजे भोजीपुरा, 02:02 बजे इज्जतनगर, 02:25 बजे बरेली सिटी और 02:40 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी होते हुए शाम को 7:20 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी। 

मुरादाबाद मंडल की चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद मंडल की चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक एक-एक अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे। 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed