{"_id":"68fbf2696bca2e1404028f14","slug":"now-three-special-trains-will-operate-every-saturday-bareilly-news-c-4-vns1074-752021-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special Trains: हर शनिवार तीन विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, समय सारिणी जारी; इन स्टेशनों पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Trains: हर शनिवार तीन विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, समय सारिणी जारी; इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Sat, 25 Oct 2025 07:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:45 AM IST
सार
इज्जतनगर रेल मंडल ने तीन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। बरेली होकर गुजरने वाली इन विशेष ट्रेनों का संचालन हर शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इज्जतनगर रेल मंडल अब हर शनिवार को तीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05074 लालकुआं-बंगलूरू सिटी विशेष ट्रेन शनिवार शाम 5:55 बजे लालकुआं से रवाना होगी। किच्छा, बहेड़ी होते हुए 7:12 बजे भोजीपुरा, 7:33 बजे इज्जतनगर, 7:50 बजे बरेली सिटी और 8:03 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा कैंट, आगरा, ग्वालियर, झांसी, नागपुर, बलारशाह होते हुए अगले दिन दोपहर 2:33 बजे बंगलूरू कैंट और 3:25 बजे बंगलूरू सिटी जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
05401 बरेली सिटी-काशीपुर विशेष ट्रेन बरेली सिटी से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी। इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, अटामांडा, देवरनिया, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं, रुद्रपुर, सरकारा होते हुए दोपहर 12:30 बजे काशीपुर जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05402 विशेष ट्रेन काशीपुर से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 4:50 बजे भोजीपुरा, 5:11 बजे इज्जतनगर और 5:45 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल की चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद मंडल की चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक एक-एक अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे। 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन