Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP members used to organize dances in Saifai with government money: Pathak

सरकारी धन से सैफई में नाच कराते थे सपाई : पाठक

Sun, 21 Sep 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
SP members used to organize dances in Saifai with government money: Pathak
दिशा पाटनी के घर फायरिंग प्रकरण पर सख्त दिखे डिप्टी सीएम
विज्ञापन

बरेली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश का क्या हाल था, ये जनता जानती है। पूरे प्रदेश में जंगलराज था। प्लाॅट, मकान, दुकानों पर कब्जे हो रहे थे। सपा सरकार में हजारों दंगे हुए थे। मुजफ्फरनगर दंगा आज भी लोग नहीं भूले। सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों की हालत बदतर थी। सत्ता में रहकर जनता के सरोकारों की अनदेखी कर सपा ने सरकारी पैसों से सैफई में नाच कराया। उनका मकसद सिर्फ जातीय वोटों के सहारे सत्ता पाना रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी ने जनता का भरोसा जीता है। योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था को नई मजबूती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार गो हत्या को बढ़ावा देती थी, जबकि अब 12 लाख से अधिक गोवंश की देखरेख हो रही है। दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में डिप्टी सीएम ने कहा, बरेली की बेटी ने सिनेमा जगत में पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। उस पर गलत नजर डालने की किसी की हिम्मत नहीं है। जो भी ऐसा करेगा, उसका अंजाम सबके सामने है। वह रविवार सुबह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत नमो मैराथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। नमो मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों और विभिन्न वर्गों के लोग भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम सुबह 8:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सवांद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed