फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP District President and former MLA hot talk over ticket distribution

बरेली में सपा की बैठक में हंगामा: पूर्व विधायक ने कही ऐसी बात, भड़क गए जिलाध्यक्ष; बोले- अब आप चुप रहिए

Sat, 05 Aug 2023 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 06:06 PM IST
सार

बैठक में पूर्व विधायक सुल्तान बेग बोल रहे थे। बीच में ही सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने विरोध कर दिया कि यह आप गलत बोल रहे हैं। इसी बात पर दोनों आपस में भिड़ गए। इसके बाद बैठक में हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
SP District President and former MLA hot talk over ticket distribution
बैठक में भिड़े सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुई मासिक बैठक में जमकर हंगामा हुआ। गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। पूर्व विधायक सुल्तान बेग बोल रहे थे तो बीच में ही सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने विरोध कर दिया कि यह आप गलत बोल रहे हैं। इसी बात पर दोनों आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में दोनों धड़ों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


एक महीने पहले ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के पूर्व सांसद, विधायक, मेयर, पदाधिकारियों की एक संवाद बैठक बुलाई थी। लोकसभा में जीत का संकल्प दिलाया था और गुटबाजी छोड़कर आगे बढ़ने को कहा था। मगर शिवचरन कश्यप के जिलाध्यक्ष बनने के बाद हुई पहली बैठक ही हंगामेदार रही। इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बैठक में पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हमारा प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। मेरे कहने पर जिलाध्यक्ष ने शाही और शेरगढ़ का टिकट नहीं दिया। इसी दौरान कुछ आरोप भी जिलाध्यक्ष पर लगे। इसी बीच जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप खड़े हो गए और कहा, आप बैठ जाइए और अब कुछ मत बोलिए। 

कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी 

दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हुई तो दोनों धड़ों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ नेताओं ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया। शुरू में सपा के नेता इससे इंकार कर दिया मगर बाद में नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया। सपा में पहले भी गुटबाजी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि मैंने सिर्फ यह कहा कि निकाय चुनाव में हमारी पार्टी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। हमें अधिक मेहनत के साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा।

सपा जिलाध्यक्ष ने ये कहा 

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि मुझे तो लग रहा है कि पूर्व विधायक बोल कुछ रहे थे और उनके मुंह से निकल कुछ रहा था। उन्होंने कहा कि उनके कहने पर शीशगढ़, मीरगंज के टिकट दे दिए गए मगर शाही और शेरगढ़ का टिकट नहीं दिया गया। इस पर उन्हें बताया गया कि सभी टिकट लखनऊ से फाइनल हुए हैं। उनकी बातचीत सुनकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए फिर वह चुप हो गए। मैंने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी भी कीमत पर नहीं सुना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed