फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people scared after seen psycho neighbor house a torture room

घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा

Sat, 05 Aug 2023 06:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 06:56 PM IST
सार

आरोपी युवक का घर करीब सौ वर्ग गज जमीन में बना है। घर के अंदर कमरे सीलन भरे हैं। सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। एक कमरे में दीवार पर स्केच से भूतिया तस्वीर बना रखी है। इसके अलावा कमरे की पूरी दीवारों पर अपराध और खौफनाक खबरों की कटिंग लगा रखी हैं।

विज्ञापन
people scared after seen psycho neighbor house a torture room
मासूम बच्ची की हो गई थी मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बाकरगंज में सिरफिरे पड़ोसी की हरकत से शुक्रवार को चार साल की मासूम हिफ्जा की जान चली गई। पड़ोसी ने अपने मकान के लोहे के दरवाजे में करंट छोड़ रखा था। मासूम की मौत ने लोगों का दिल झकझोर दिया। दरवाजा तोड़ते हुए गुस्साए लोग पड़ोसी शमशेर के घर में घुसे तो चौंक गए। वहां का मंजर किसी टार्चर रूम जैसा दिखा। पूरे घर में अजीब सी गंध आ रही थी। लोग आरोपी की हरकतें तंत्र-मंत्र से जोड़कर भी देख रहे हैं।

विज्ञापन


बाकरगंज में तवा वाली गली में शमशेर का घर करीब सौ वर्ग गज जगह में बना है। घर के अंदर कमरे सीलन भरे हैं। सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। एक कमरे में दीवार पर स्केच से भूतिया तस्वीर बना रखी है। इसके अलावा कमरे की पूरी दीवारों पर अपराध और खौफनाक खबरों की कटिंग लगा रखी हैं। इसमें किसी ट्रेन हादसे से जुड़े शीर्षक वाली खबर भी शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खौफनाक: सनकी पड़ोसी ने दरवाजे में छोड़ा करंट, मासूम बच्ची की तड़पकर मौत; लोगों ने आरोपी को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशेर ने कमरे के डीवीडी और सीडी का रिफ्लेक्टर बनाकर दीवार के बीच में अपनी तस्वीर लगा रखी है। इसके साथ ही कंडेंसर का सर्किट बनाकर पूरे घर में कई जगह तारों में करंट छोड़ रखा था। छत के बीच कुंडे में भी रस्सी के सहारे बिजली का तार लटक रहा था। उसमें भी करंट आ रहा था। ऐसा ही तीव्र करंट घर के मेन गेट पर अंदर से लगाए तार से जा रहा था। लोगों का कहना है कि सिरफिरा शमशेर शायद खुद भी करंट के शॉक लेता होगा। कुछ लोग इसे तंत्र साधना से जुड़ा मामला मान रहे थे।

people scared after seen psycho neighbor house a torture room
आरोपी ने घर के दरवाजे में दौड़ा रखा था करंट - फोटो : अमर उजाला

पत्नी छोड़ गई, भाई को निकाल दिया

पड़ोसियों ने बताया कि शमशेर की पत्नी उसे काफी समय पहले छोड़कर चली गई थी। एक छोटा भाई साथ रहता था। शमशेर ने उसे भी पीटकर निकाल दिया। कई साल से वह अकेला ही रह रहा है। इस वजह से पड़ोसियों का उसके घर आना-जाना नहीं है। इस वजह से लोगों को उसके घर की हालत का अंदाजा नहीं था। पिटाई के बाद वह अस्पताल में भी गुमसुम बैठा रहा। पुलिस और पत्रकारों के सवालों पर उसने चुप्पी साध ली। 

people scared after seen psycho neighbor house a torture room
मासूम बच्ची का फाइल फोटो, आरोपी के घर का टूटा दरवाजा - फोटो : अमर उजाला

पिता ने सामने से नहीं देखा इकलौती बेटी का चेहरा

हिफ्जा तबस्सुम और निजामुद्दीन की इकलौती बेटी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि निजामुद्दीन जब सवा चार साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गए तो तबस्सुम गर्भवती थी। उसके बाद से नहीं आए। वह वीडियो कॉल के जरिये ही बेटी को देखते और बात करते थे। मौत के बाद मां तबस्सुम की हालत खराब थी। परिजनों ने बताया कि निजामुद्दीन सऊदी से भारत रवाना हो गए हैं।

people scared after seen psycho neighbor house a torture room
पड़ोसी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

साइकोटिक मरीज करते हैं ऐसी हरकत

मनोवैज्ञानिक डॉ. सुविधा शर्मा ने बताया कि घर की स्थिति से कहा जा सकता है कि आरोपी में साइकोटिक के लक्षण हैं। इसमें मरीज सभी पर संदेह करता है। लोगों से बचना चाहता है। वह अपनी एक भयावह काल्पनिक दुनिया बना लेता है। बाहरी लोगों से बचना चाहता है। उसे यह भी डर रहता है कि लोग उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें भावनाओं का अभाव हो जाता है। ऐसे लोग कई बार खुद को गहरी चोट पहुंचा लेते हैं। खुद के शरीर में कील ठोंक लेते हैं। खुद को करंट लगा लेते हैं। इस बात का उन्हें अहसास भी नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed