फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP councilors fierce pressure in the recruitment of contract staff Nagrayukt

सविंदा कर्मियों की भर्ती में सपा पार्षदों के दबाव से भड़के नगरआयुक्त

Wed, 13 Jan 2016 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में अजब तमाशे होते रहते हैं कभी अफसर भड़कते हैं कभी जनप्रतिनिधि। संविदा कर्मियों की भर्ती को लिए सपा पार्षदों की सिफारिशों और दबाव केे कारण नगर आयुक्त को इतना गुस्सा आया कि उपसभापति रेहान अली से फोन पर कह दिया कि भर्ती नियम  से ही होगी, अगर पसंद नहीं आ रहा है तो आप तीन दिन में मेरा ट्रांसफर करा दीजिए।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम में 307 संविदा सफाई कर्मियों की नियुक्तियां होनी हैं। इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी बनी है। कहा जा रहा है कि कर्मचारी यूनियन के नेताओं और पार्षदों ने भर्ती के इच्छुक आवेदकों से पहले से ही सौदेबाजी कर रखी है। संविदा कर्मियों की भर्ती में अपने लोगों की नियुक्तियां कराने को लेकर सपा पार्षदों का शिष्टमंडल उपसभापति रेहान अली की अगुवाई में नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव से मिलने पहुंचा। जब ये बात भाजपा पार्षदों को पता चली तो वे भी अपना फायदा देख सपा पार्षदों के साथ जुगलबंदी करने लगे। नगर आयुक्त ने पहले पार्षदों को मंगलवार सुबह 10 बजे मिलने का टाइम दिया। जब उनको पता चला कि वे संविदा कर्मियों की भर्ती में अपने लोगों की नियुक्तियां कराना चाहते हैं तो वह उखड़ गए। उपसभापति रेहान अली से फोन पर कहा कि अगर आप इसके लिए मुझसे मिलना चाहते हैं तो बिल्कुल न मिलें। संविदा कर्मियों की नियुक्ति शासन के नियमानुसार होगी। आप चाहे तो तीन दिन में मेरा ट्रांसफर करा दें। नोकझोंक के बाद सपा पार्षद पार्टी महानगर अध्यक्ष जफर बेग से मिले। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में नगर आयुक्त से जल्द ही मिलेंगे। पार्षदों के मान सम्मान की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


‘मैं पार्षदों के साथ नगर आयुक्त से मिलने गया था। पहले तो उन्होंने 10 बजे का टाइम दे दिया लेकिन बाद में वह कहने लगे कि हम आपसे नहीं मिल सकते। चाहे तो ट्रांसफर करा दीजिए।’ रेहान अली, उपसभापति नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पार्षद अगर चाहते हैं कि संविदा कर्मचारियों की भर्ती में उनकी संस्तुति मानी जाए तो वह शासन से आदेश करा लें। इसके बाद वह जिसे भी रिकमंड करेंगे, उसकी नियुक्ति कर लेंगे। अन्यथा की स्थिति में सब नियुक्तियां शासन के नियमानुसार होंगी।’ शीलधर सिंह यादव, नगर आयुक्त  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed