फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP City Manush Pareek came on the road at night and got his luxury car seized

Bareilly: काली फिल्म वाली लग्जरी कार सीज, स्टंट करने वालों पर भी कार्रवाई; बुलेट का 11 हजार का कटा चालान

Thu, 23 Jan 2025 03:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 03:22 PM IST
सार

बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में बुधवार रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मालियों की पुलिया के पास खड़ी लग्जरी कार को सीज करा दिया गया। वहीं दूसरे मामले में स्टंट करने वाले लड़कों की कार का 11 हजार रुपये का चालान किया गया है। 

विज्ञापन
SP City Manush Pareek came on the road at night and got his luxury car seized
एसपी सिटी मानुष पारीक ने सीज कराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक ने बुधवार रात शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मालियों की पुलिया के पास एक काले रंग की लग्जरी कार को उन्होंने सीज करा दिया। इस कार पर सदस्य उप्र शासन लिखी प्लेट लगी थी। कार के शीशों पर ब्लैक फ़िल्म लगी थी। कार के अंदर बेसबॉल के बैट रखे थे। कई अन्य वाहनों का भी चालान किया गया। 

विज्ञापन

SP City Manush Pareek came on the road at night and got his luxury car seized
कार पर स्टंट करता युवक - फोटो : अमर उजाला
कार पर स्टंट करना पड़ा महंगा 
पीआरवी के सामने कार सवार युवकों का स्टंट दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह बड़ा बाइपास की तरफ का है। बुधवार को दो कार सवारों व कुछ बाइक सवारों का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लड़के कार की खिड़की और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। उनके काफिले के सामने से पुलिस की गाड़ी भी जाती दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टंट करने वाले एक लड़के ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम आईडी पर भी शेयर किया है। सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रहे युवक इज्जतनगर के एक गांव के रहने वाले हैं। अमर उजाला में यह खबर छपने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने कार का 11 हजार रुपये का चालान करवा दिया। 
विज्ञापन

बुलेट बाइक का चालान 
सुभाषनगर निवासी एक फरियादी एसएसपी दफ्तर पहुंचा तो उसकी बाइक में तेज आवाज वाला पटाखा साइलेंसर लगा हुआ था। दफ्तर में मौजूद एसएसपी अनुराग आर्य बुलेट की तेज आवाज से चौंके। पता लगा कि बाहर कोई बुलेट में इस तरह का साइलेंसर लगवाकर आया है। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान को कार्रवाई के निर्देश दिया। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का 11 हजार रुपये का चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed