फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son said that mother murderer used to throw away medicine instead of eating

Brutal murder: खाने के बजाय दवा फेंक देती थी हत्यारोपी पत्नी, बेटा बोला- मां का आठ साल से चल रहा था इलाज

Fri, 09 Aug 2024 03:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रोजा (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोजा (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Aug 2024 03:12 PM IST
सार

विशेषज्ञ के अनुसार, महिला साइकोसिस बीमारी से पीड़ित होगी। उसका पर्याप्त उपचार नहीं हुआ होगा। ऐसे मरीज को भ्रम की शिकायत हो जाती है। कानों में आवाजें आने लगती हैं।

विज्ञापन
Son said that mother murderer used to throw away medicine instead of eating
पत्नी ने ईंट से कूंचा पति का सिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्यपाल की पत्नी गायत्री के मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका एक साल पहले तक उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार, वह दवा खाने के बजाय फेंक देती थी। दवा फेंकते देखकर उसका इलाज बंद करा दिया गया था। मानसिक रोगी होने के चलते उसने अपने बाल भी कटवा दिए थे।

विज्ञापन


बेटे के अनुसार, मां का आठ साल से इलाज चल रहा था। बेटा रोहित जीएफ कॉलेज में बीए का छात्र है। बेटी दीप्ति गुरुनानक पाठशाला में दसवीं की छात्रा है। दोनों अपने बाबा और दादी के पास रहते हैं। सत्यपाल के मकान से उसकी मां का घर करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

 

बहू के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
हत्याकांड के बाद सत्यपाल की मां शकुंतला की तहरीर पर पुलिस ने बहू गायत्री के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। ईंट को जब्त कर दिया गया। वायरल वीडियो को पुलिस जांच में शामिल करेगी।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सत्यपाल
सत्यपाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई नितीश ने तीन साल पहले पत्नी से झगड़ा होने पर फंदे से लटककर जान दे दी। सत्यपाल के पिता हरिराम ने भी आत्महत्या की थी। इकलौता बचा भाई अविनाश इस वारदात के बाद काफी दहशत में है।

विज्ञापन

एसपी सिटी व सीओ सदर ने मौका-मुआयना किया
एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सदर बीएस वीर कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौका-मुआयना करने के बाद परिजन से पूछताछ की। इस बीच भीड़ को मौके से हटवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

महिला साइकोसिस बीमारी से पीड़ित होगी। उसका पर्याप्त उपचार नहीं हुआ होगा। ऐसे मरीज को भ्रम की शिकायत हो जाती है। कानों में आवाजें आने लगती हैं। मरीज को लगता है कि सामने वाला व्यक्ति उसे मार देगा। इसीलिए रोगी आक्रामक हो जाता है। भ्रम की वजह से महिला ने अपने पति की हत्या कर दी होगी। -डॉ. अभिनव रस्तोगी, मनोचिकित्सक-राजकीय मेडिकल कॉलेज।

मां ने उठाए सवाल... बोली सबकुछ ठीक करती थी फिर बीमार कैसे 
पुलिस की पूछताछ में सत्यपाल की मां शकुंतला ने सवाल उठाया कि अगर गायत्री मानसिक रूप से बीमार थी तो फिर सारे काम ठीक कैसे कर पाती थी? वह केवल ढोंग करती थी। सिर्फ बेटे से झगड़े के समय ही आक्रामक होती थी। मां ने कहा कि गायत्री की मानसिक बीमारी की जांच कराई जानी चाहिए।

आर्थिक तंगी और शराब पीने की आदत से होते थे झगड़े 
सत्यपाल शराब पीने का आदी था। वह जो कुछ कमाता था, शराब में उड़ा देता था। वह पत्नी गायत्री को रुपये नहीं देता था। कई बार उसकी मां शकुंतला घर में खाना भेजती थी। दंपती में रोज होने वाले झगड़ों के कारण आसपास के लोग भी परेशान थे। आसपास के कुछ लोगों ने कहा कि अक्सर झगड़ा होने के कारण वे लोग बीच में नहीं पड़ते थे। लेकिन ऐसा कुछ हो जाएगा, इसका अंदाजा भी नहीं था। बच्चे बचपन से ही दादी के पास रह रहे थे। पिता की मौत और मां के जेल जाने से रोहित और दीप्ति काफी गम और दहशत में हैं। वे कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। भाई अवनीश ने बताया कि पहले भी गायत्री हमला कर चुकी है। एक बार हंसिये से सत्यपाल पर हमला किया था। तब उसने ही बचाया था।

जिसने देखा दहलाने वाला दृश्य... कांप उठा 
दोपहर करीब तीन बजे हथौड़ा से रोजा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे बने मकान के सामने का दृश्य जिसने देखा, कांप उठा। सड़क पर हर समय काफी भीड़भाड़ रहती है। मकान के बाहर बने चबूतरे पर सत्यपाल के सीने पर बैठी गायत्री उसके फटे सिर में हाथ डालकर बैठी थी। इस दौरान छुट्टी होने पर कई स्कूली बच्चे भी गुजर रहे थे, वे भी रुककर देखने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें वहां से हटाया। नजारा इतना खौफनाक था कि लोगों की रूह कांप गई। गाड़ियां रोककर लोग सबकुछ देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह महिला के पास जा सके।

घटना का वीडियो देख कांपे लोग
पति की हत्या के बाद वीभत्स हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। महिला ने इतनी बेरहमी से पति को मौत के घाट उतारा, जिसे देखकर लोग सहम गए।

यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को यह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। विवाद के बाद घर के दरवाजे पर पत्नी ने पति का सिर ईंट से कुचल दिया। सीने पर बैठकर हाथों से सिर फाड़ने के बाद मांस के लोथड़े फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग में सत्यपाल (40) पत्नी गायत्री देवी, बेटे रोहित, बेटी डॉली के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे सत्यपाल का किसी बात को लेकर गायत्री से झगड़ा होने लगा। गुस्से में आई गायत्री ने ईंट उठाकर सत्यपाल के सिर पर मारनी शुरू कर दी। वह नीचे गिर गया तो सीने पर बैठकर लगातार ईंट मारती रही। सिर फटने पर हाथ से मांस के लोथड़े फेंकने शुरू कर दिए। 

महिला का कृत्य देखकर आसपास के लोग दूर से वीडियो बनाते रहे लेकिन पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गायत्री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पत्नी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed