फर्जीवाड़ा: बरेली में 16 साल तक पिता बनकर पेंशन लेता रहा बेटा, खुलासा होने पर अफसर भी रह गए हैरान
Bareilly News: बरेली में पिता की मौत के बाद बेटे ने फर्जीवाड़ा कर 16 वर्षों में 60,89,064 रुपये पेंशन निकाली। करीब चार माह पहले उसका फर्जीवाड़ा खुला। अब उससे ब्याज समेत करीब 74.66 लाख रुपये वसूले जाने की कार्रवाई चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पिता की मौत के बाद 16 साल तक पेंशन लेने के लिए बेटे ने पिता के पैन और आधार कार्ड पर खुद का फोटो लगा लिया। रिश्तेदार को बेटा बताता रहा और खुद पिता बन बैठा। जांच में खेल सामने आने पर अफसर भी हैरान रह गए। अब आरोपी से वसूली की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि बदायूं के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त पिता सोहन लाल शर्मा की मृत्यु के बाद उनका बेटा उमेश भारद्वाज पेंशन लेता रहा। उसने पेंशन की रकम लेने के लिए फर्जीवाड़ा किया। पिता के पैन और आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाया और एक रिश्तेदार को बेटा बताता रहा। जबकि उसके पिता की मौत 19 सितंबर 2008 को हो गई थी। उसके पिता की जन्मतिथि 13 जनवरी 1919 थी। उनकी उम्र 105 वर्ष होने पर कोषागार के कर्मियों को आशंका हुई तो जांच की गई।
ये भी पढ़ें- UP News: माफिया अशरफ के साले गैंगस्टर सद्दाम और लल्ला गद्दी की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम ने दिया आदेश
मुख्य कोषाधिकारी के मुताबिक फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर बीते वर्ष ही बैंक खाते में पेंशन भेजना बंद कर दिया गया था। पूछताछ के लिए उसे बुलाया गया तो वह गोलमोल जवाब देता रहा। प्रकरण की जांच शुरू हुई तो हकीकत का पता चला।
चेहरा ढककर आता था कार्यालय
मृतक के बेटे उमेश भारद्वाज ने पिता के आधार, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेजों पर अपनी फोटो लगा दी थी। कार्यालय में फोटो का रिकॉर्ड न होने से पहचान मुश्किल थी। वह चेहरा ढककर कार्यालय आता था। किसी से नजर नहीं मिलाता था। आधार कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि से मामला संदिग्ध मिला। जांच में पोल खुली थी।
फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद वसूली की रकम जल्द जमा करने के लिए उसे चेताया गया। बता दें कि पिता को जीवित बताकर उमेश भारद्वाज ने 16 वर्ष में करीब 62 लाख रुपये पेंशन ली। ब्याज समेत करीब 74.66 लाख रुपये वसूले जाने की कार्रवाई चल रही है। इसमें वह कुछ रकम जमा कर चुका है।