फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son kept taking pension by changing photo on PAN and Aadhar card

Bareilly News: पैन और आधार कार्ड पर फोटो बदलकर बेटा लेता रहा पेंशन

Thu, 20 Feb 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Son kept taking pension by changing photo on PAN and Aadhar card
बरेली। पिता की मौत के 16 साल बाद तक पेंशन लेने के लिए बेटे ने पिता के पैन और आधार कार्ड पर खुद का फोटो लगा लिया। रिश्तेदार को बेटा बताता रहा और खुद पिता बन बैठा। जांच में खेल सामने आने पर अफसर भी हैरान रहे। अब वसूली की कवायद तेज की गई है।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार के मुताबिक फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर बीते वर्ष ही बैंक खाते में पेंशन भेजना बंद कर दिया गया था। पूछताछ के लिए उसे बुलाया गया तो वह गोलमोल जवाब देता रहा। प्रकरण की जांच शुरू हुई तो हकीकत का पता चला। बेटे उमेश भारद्वाज ने पिता के आधार, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेजों पर अपनी फोटो लगा दी थी। कार्यालय में फोटो का रिकॉर्ड न होने से पहचान मुश्किल थी। वह चेहरा ढककर कार्यालय आता था। किसी से नजर नहीं मिलाता था। आधार कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि से मामला संदिग्ध मिला। जांच में पोल खुली थी।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब वसूली की रकम जल्द जमा करने के लिए उसे चेताया गया है। बता दें कि पिता को जीवित बताकर बेटे उमेश ने 16 वर्ष में करीब 62 लाख रुपये पेंशन ली। ब्याज समेत करीब 74.66 लाख रुपये वसूले जाने की कार्रवाई चल रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed