फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Somewhere half-fried someone relied on the tandoor to serve hot dishes in the wedding procession

Bareilly News: एलपीजी की किल्लत का असर, कहीं हाफ फ्राई तो कोई तंदूर के भरोसे बरात में परोस रहा पकवान

Mon, 20 Apr 2026 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 02:20 AM IST
सार

बरेली में एलपीजी सिलिंडरों की कमी से शादी समारोहों में पकवानों की रौनक फीकी पड़ रही है। जिला प्रशासन से व्यावसायिक सिलिंडर कम मिलने और घरेलू सिलिंडर के प्रयोग पर रोक से आयोजक परेशान हैं। कैटर्स अब मेन्यू में बदलाव कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Somewhere half-fried someone relied on the tandoor to serve hot dishes in the wedding procession
पीलीभीत बाइपास स्थित बरातघर में लगा तंदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एलपीजी की किल्लत ने शादी समारोह की रौनक फीकी की है। हालांकि, जिला प्रशासन से मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर ने स्वाद फीका नहीं पड़ने दिया, लेकिन कम सिलिंडर मिलने की वजह से लोग दूसरे विकल्प आजमा रहे हैं। बरातघर संचालकों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से एलपीजी सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति नहीं हो रही। कई आयोजकों ने घरेलू सिलिंडर की व्यवस्था पड़ोसी और रिश्तेदारों से की तो उन्हें बरातघर में प्रयोग करने से मना कर दिया गया। सिर्फ व्यावसायिक सिलिंडर के प्रयोग की ही अनुमति देनी पड़ी, ताकि वैवाहिक समारोह में कोई अड़चन न रहे। इसी लिहाज से आयोजक और कैटर्स पकवान का मेन्यू तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


कैटर्स का कहना है कि पहले फास्ट फूड के कई काउंटर लगते थे। अब सिर्फ उन्हीं काउंटर पर सहमति बन रही है जहां सिलिंडर का प्रयोग कम हो। जो पकवान हाफ फ्राई या पकने के बाद ज्यादा देर टिक सकें उन्हें घर पर बनाकर हॉल में पहुंचा रहे हैं। हीटिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी हैं लेकिन महंगे होने से खरीदना मुफीद नहीं।
विज्ञापन


काउंटर की संख्या जस की तस लेकिन पकवान सीमित
वैवाहिक समारोहों में सिलिंडर की किल्लत के बावजूद कई आयोजकों ने काउंटर तो कम नहीं किए पर एक ही पकवान को दो से तीन जगह रख रहे हैं। पहले जहां एक सामान्य आयोजन में 15 से 20 तरह के फूड स्टॉल लगते थे, अब संख्या घटकर आठ से 10 पर सिमट गई है। कैटर्स का कहना है कि लाइव काउंटर में चाट, तंदूर, स्नैक्स सेक्शन प्रभावित हैं। कई आयोजक मेन्यू सीमित कर रहे हैं। ताकि स्वाद और ताजगी बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई और पान काउंटर की व्यवस्था बढ़ी
कैटर्स कारोबारी सुमित अग्रवाल के मुताबिक, स्नैक्स जैसे ड्राई आइटम, नमकीन, सूखी सब्जी, ग्रेवी बेस, मिक्स वेज, दम आलू, चावल, पुलाव, दाल आदि पहले बना ले रहे हैं ताकि सिर्फ गुनगुना करना पड़े। हालांकि, मिठाई और पान काउंटर की व्यवस्था बढ़ी है। इसके अलावा रायता, फ्रूट सलाद, ग्रीन सलाद खूब सज रहे हैं। लाइव काउंटर वाले आइटम घटे हैं। तवा रोटी के बजाय तंदूरी रोटी आदि पर ज्यादा निर्भरता है।

केस-1
सुभाषनगर निवासी अमन के घर में वधू स्वागत समारोह है। उन्होंने छह सिलिंडर मांगे थे पर दो व्यावसायिक सिलिंडर ही मिले। कैटर्स ने ज्यादातर पकवान हाफ फ्राई से बनाने की बात कही है। तंदूर की संख्या बढ़ाएंगे ताकि कम पड़ने पर व्यवस्था हो सके।

केस-2
भोजीपुरा निवासी दलवीर सिंह की बहन की बरात आनी है। उन्होंने सात सिलिंडर मांगे थे पर तीन ही मिले। अतिरिक्त व्यवस्था रिश्तेदारों और पड़ोसी से घरेलू सिलिंडर मांगकर की, मगर बरातघर संचालक ने इनका इस्तेमाल करने से मना कर दिया। कैटर्स ने पहले से ही कुछ पकवान बनाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed