{"_id":"5a04c10c4f1c1b74698baa35","slug":"someone-s-interview-was-missing-no-sick-daughter-could-see","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी का इंटरव्यू छूटा, कोई बीमार बेटी को देखने नहीं पहुंच सका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी का इंटरव्यू छूटा, कोई बीमार बेटी को देखने नहीं पहुंच सका
बरेली
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
rail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ट्रेन से किसी खास मकसद से, तय वक्त पर पहुंचने के लिए सफर करना चाहते हैैं तो इरादा छोड़ ही दीजिए। आप जिस ट्रेन से जाना चाहते हैैं वह नियत समय पर आएगी, या फिर आएगी ही नहीं.. इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। काफी दिनों से ट्रैैक की मरम्मत के चलते घंटों देरी से चल रहीं ट्रेेनों पर अब कोहरा कहर बरपा रहा हैै। यात्री परेशान हैैं। हालात ये हैैं कि सुबह वाली ट्रेन शाम को और शाम वाली ट्रेन सुबह को आ रही है। गुरुवार को जंक्शन पर परेशान हाल बैठे बुजुर्ग दंपति ने पूछने पर बताया कि लुधियाना में उनकी बेटी बीमार खराब है। उसे देखने जाने के लिए शहीद एक्सप्रेस में आरक्षण कराया। ट्रेन को सुबह पांच बजे जंक्शन से रवाना होना था, लेकिन वह 14 घंटे देरी से चल रही है। पूछताछ केंद्र पर ट्रेन के बारे में पता करने जाते हैं तो इंतजार करने के लिए कहकर टरका दिया जाता हैै। नौचंदी एक्सप्रेस को बुधवार रात 12.33 बजे बरेली जंक्शन पहुंचना था, लेकिन वह गुरुवार दोपहर एक बजे जंक्शन पहुंची। इसे लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
-- सभी कोड की फोटो हैं---
मारे गए दो हजार रुपये
जम्मू जानेे के लिए द्वितीय श्रेणी में आरक्षण कराया था। ट्रेन की लेट लतीफी की वजह से उसे कैंसल कराना पड़ा, लेकिन यह पैसा वापस नहीं मिला। अब हिमगिरि एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी में आरक्षण कराया है। येे ट्रेन भी 10 घंटे देरी से चल रही है। तीन घंटे से जंक्शन पर खड़ा हूं। पूछताछ केंद्र के स्टाफ ने बताया कि ट्रेन एक घंटा और देर से आएगी। समय पर नहीं पहुंचने से मेरा नुकसान हो रहा है।
- संजीव गुप्ता, शिवपुरी कॉलोनी
इंटरव्यू था बेटी का, कैसे जाऊं
अवध-असम एक्सप्रेस में मेरा रिजर्वेशन है। ट्रेन आठ घंटे देरी से चल रही है। मेरी बेटी का दिल्ली एम्स में इंटरव्यू है। समय पर नहीं पहुंचने की वजह से सब गड़बड़ हो रहा है। स्टाफ से पूछो तो झगड़ा करते हैं। बसों का पता किया तो वह और देरी से पहुंचा पा रही है। अब जंक्शन पर ही इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
- मोहम्मद हुसैन, न्यू कटघर
लगातार बढ़ती जा रही है लेटलतीफी
असम जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा हूं। पहले तीन घंटे देरी से आने की बात कही गई, फिर बताया पांच घंटे बाद आएगी। थोड़ी देर पहले पूछा तो बताया कि नौ घंटे देरी से चल रही है। कंपनी के काम से असम पहुंचना था, लेकिन बरेली जंक्शन पर फंसा हुआ हूं।
- मुगल बुरो, असम
मेरेे साथ पति भी परेशान
राज्यरानी से लखनऊ जाना है। ट्रेन चार घंटे देरी से चल रही है। मेरी तरह यहां दर्जनों यात्री परेशान हो रहे हैं। मेरी वजह से पति कपिल माहेश्वरी भी परेशान हैं। वह दाल मिल चलाते हैं, लेकिन मुझे जंक्शन पर अकेला छोड़कर नहीं जा सकते हैं।
- काव्या माहेश्वरी, प्रेमनगर
यात्रियों को बेहाल करती रहीं ये ट्रेनें
13006 हावड़ा को जाने वाली पंजाब एक्सप्रेस को सुबह सवा छह बजे बरेली आना था, लेकिन बारह घंटे देरी से चली ट्रेन शाम सात बजे पहुंची। 15212 दरभंगा से चली जननायक एक्सप्रेस भी सुबह पौने सात बजे की जगह 13 घंटे देरी से पहुंची। डिब्रूगढ़ से चलकर बरेली होकर गुवाहाटी जाने वाली 15904 चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी सुबह सात बजे की जगह आठ घंटे देरी से चलते हुए शाम साढ़े तीन बजे पहुंची। धनबाद से चली 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। अर्चना सुपरफास्ट भी पैसेंजर साबित हुई, नौ घंटे देरी से चली। कामाख्या एक्सप्रेस 19 घंटे देरी से चली। लोहित एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहुंची। उपासना एक्सप्रेस नियत समय से बारह घंटे देरी से पहुंची। सियालदाह एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से चली। अवध असम एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से चली।