{"_id":"570806e04f1c1bd872c81170","slug":"some-shops-opened-early-in-the-bullion-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में कुछ दुकानें खुलनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में कुछ दुकानें खुलनी शुरू
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पाद शुल्क लगने के विरोध में बंद चल रहा सराफा बाजार 39 वें दिन खुलना शुरू हो गया। शुक्रवार में सोना 28,500 चांदी 370 रुपये प्रति दस ग्राम भाव रहा।
बरेली मंडल में दो दिन पहले ही सराफा बाजार खुलना शुरू हो गया था। बरेली बाजार खोलने पर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। शुक्रवार सुबह हुई बैठक में तय किया गया कि नवरात्र पूजा पाठ आदि के लिए प्रतिष्ठान खोल लिए जाएं। इसके बाद बाजार खुल गया, इस बीच फिर विरोध होने लगा तो तमाम शटर गिर गए। इस खेल में साहूकारा में ज्यादातर प्रतिष्ठान खुल गए, सराफा एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने खुद अपना प्रतिष्ठान खोल कर उत्साह वर्धन किया। उधर, शिवाजी मार्ग में ज्यादा बाजार नहीं खुल पाया। थोक कारोबारियों ने जमकर काम किया, जबकि आंदोलन सफल बनाने वाले रिटेलर खेल समझ नहीं पाए। इस तरह बाजार कहीं बंद रहा तो कहीं खुल गया। एसोसियेशन नेताओं ने कहा कि दो दिन सब कुछ सामान्य हो जाएगा। उधर, 39 दिन बाजार बंद रहने पर सवाल भी उठे हैं।
युवा सराफा व्यापार संघ ने बैठक कर वरिष्ठ नेताओं पर प्रहार किए। वक्ताओं ने कहा कि चुनिंदा बड़े कारोबारियों के इशारे पर बाजार खोला गया। पूरा आंदोलन रिटेलर सफल बनाया है। वक्ताओं ने राजकुमार अग्रवाल पर आंदोलन हाईजैक और गुमराह करने के आरोप लगाए। वरिष्ठ नेता विशाल मेहरोत्रा, अनिल पाटिल, संजय आनंद, अमित वर्मा, सोनू अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुशील बंसल, गौरी शंकर खंडेलवाल, अवनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----
सोना नरम
39 वें दिन खुला सराफा बाजार में ग्राहक ज्यादा नहीं पहुंचे। सोना भाव नरम दिखा। पहली मार्च में सोना 29,400 रुपये प्रति दस ग्राम था। दो मार्च से बंद आंदोलन शुरू हो गया। शुक्रवार में सराफा बाजार खुलने पर सोना भाव में एक हजार रुपये तक कमी रही। सोना 28,500 चांदी 370 रुपये प्रति दस ग्राम भाव रहा।
-------
बाजार हुए गुलजार
सराफा खुलने से नवरात्र पर बाजार गुलजार हो गया। इलेक्ट्रानिक, आटो और बाजारों में ग्राहक आमद ज्यादा होने से व्यापारी ज्यादा खुश हैं। उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि नवरात्र बाजार चमकना शुभ संकेत है। अभी सराफा आधा अधूरा खुला है पूरा खुलने पर व्यापार और बढ़ेगा।