फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ... so was the Sambhav hotel built from black money

Bareilly News: ...तो क्या काली कमाई से खड़ा किया गया संभव होटल

Sun, 25 May 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
... so was the Sambhav hotel built from black money
बरेली। संभव होटल की मालकिन ज्योति पटेल को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। न ही यह तस्दीक नहीं कर सकी है कि होटल किसके नाम से है। कहीं बेनामी संपत्ति तो नहीं।
विज्ञापन

इस बात की भी आशंका है कि इसमें किसी सफेदपोश का धन तो नहीं लगा है। अब तक खातों के ट्रांजेक्शन खंगाले जा सके हैं। होटल के स्वामित्व, निर्माण की लागत, मालकिन की हैसियत व होटल से कमाई के बंटवारे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

इधर, चर्चा है कि वह अग्रिम जमानत लेने के लिए कानूनी पैरवी में जुटी है, ताकि रसूखदार परिवार की किरकिरी न हो। पुलिस ने उसकी आर्थिक स्थिति को लेकर जांच तेज कर दी है। प्रशासन ने अभी तक दोनों भवनों को सील नहीं किया है। हालांकि, साक्ष्यों से छेड़छाड़ के अंदेशे में दोनों जगह ताले डाल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ज्योति के साथ ही उसकी खास रेशमा की तलाश में लगी है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद होटल को लेकर काफी हद तक स्थिति साफ हो जाएगी।
हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि रसूखदार राजनैतिक लोगों की मदद से ज्योति स्थानीय कोर्ट या हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने के प्रयास में जुटी है।
उधर, घर में सेक्स रैकेट पकड़े जाने के मामले में सदर तहसील के संग्रह अमीन मनोज यादव की भी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed