फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   So much hatred... after the murder the face was disfigured.

Bareilly News: इतनी नफरत... हत्या के बाद बिगाड़ दिया चेहरा

Sun, 05 May 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
So much hatred... after the murder the face was disfigured.
बरेली। रामगंगानगर में पिंकी सागर की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। घटनास्थल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक से ज्यादा लोगों ने हत्या की होगी। हत्यारा उससे इतनी नफरत करता था कि ताबड़तोड़ वार कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। पुलिस नामजद आरोपी के साथ ही दूसरे हत्यारोपियों की आशंका के मद्देनजर कॉल डिटेल चेक करा रही है।
विज्ञापन

पुलिस जब पहुंची तो पिंकी का शव जमीन पर पड़ा था। शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। पिंकी के माथे और चेहरे पर बांके से पांच से छह वार किए गए थे। इससे माथे पर गहरे घाव हो गए थे। आंखें भी बाहर आ गई थीं। कातिल ने उसे इतनी बेरहमी से मारा जैसे कि वह उससे बेहद नफरत करता हो। जिस बांके से हत्या की गई, वह बेड पर रखा मिला। फॉरेंसिक टीम ने उस बांके पर मौजूद फिंगरप्रिंट लेने के साथ ही कमरे से कई और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

----
महिला मित्र के साथ देखकर पिंकी ने दी थी जोगेंद्र को गाली
पिंकी की मां सावित्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिंकी का आठ साल पहले पति काशी धर्मपुर निवासी मदन से अलगाव हो गया था। छह साल से वह डेयरी संचालक जोगेंद्र के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। शुक्रवार को वह अपनी मित्र बबली के घर गई थी। वहां जोगेंद्र अपनी एक महिला मित्र के साथ आ गया। उसे देखकर पिंकी ने जोगेंद्र को गाली दे दी थी। तब जोगेंद्र ने पिंकी से झगड़ा किया था और उसे देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद पिंकी अपने कमरे पर चली गई थी। उन्हें लगता है कि जोगेंद्र ने ही पिंकी की हत्या कर दी। आरोप लगाया कि जोगेंद्र अक्सर शराब पीकर पिंकी को पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनीट्रैप गिरोह से जुड़े हो सकते हैं तार
पिंकी काफी रौबदार महिला थी। वह मॉडर्न कपड़े पहनती थी और स्कूटी से चलती थी। हत्या के बाद कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि जोगेंद्र के भी कई और लड़कियों से संबंध थे। कैंट और बिथरी के इस क्षेत्र में हनीट्रैप गिरोह भी सक्रिय हैं। इस घटनाक्रम को उस गिरोह की सक्रियता से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed