{"_id":"5d2a418f8ebc3e6ca72d4baa","slug":"so-many-trains-cancelled-and-other-route-divert-from-12-to-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 से 21 जुलाई तक रद्द रहेंगी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें, कुछ के बदले रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 से 21 जुलाई तक रद्द रहेंगी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें, कुछ के बदले रूट
Sun, 14 Jul 2019 05:07 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 14 Jul 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से तिलक ब्रिज सेक्शन पर पांचवीं और छठी लाइन को जोड़ने और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 15 से 21 जुलाई तक कराया जाएगा। रेलवे ने बरेली दिल्ली इंटरसिटी, प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत और फैजाबाद दिल्ली समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को 19 से 21 जुलाई तक रद्द कर दिया है। करीब आधा दर्जन ट्रेनों के रूट भी बदले हैं।
विज्ञापन
फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस (14205/14206) और प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस (14207/14208) 18 से 20 जुलाई, बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी (14315/14316) 19 से 21 जुलाई तक रद्द रहेंगी। आधा दर्जन ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस (12204) बीस और 21 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद रूट से गुजारी जाएगी। राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) और नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (12392)19 से 21 तक नई दिल्ली न जाकर दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस (15708 डाउन) 19 और 20 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद-लखनऊ होते हुए गुजरेगी। यह ट्रेन कानपुर, ऐशबाग गोरखपुर होते हुए कटिहार जाती है। वाराणसी नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस (22417/22418) 18 जुलाई को साहिबाबाद-दिल्ली-शाहदरा-दिल्ली होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503 अप/20505 अप) एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंचेगी। 20 जुलाई को नई दिल्ली से न्यू जलपाई गुड़ी जाने वाली न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस मुरादाबाद से चलाई जाएगी। वापसी में भी 21 जुलाई को यह ट्रेन मुरादाबाद से ही चलेगी।