{"_id":"81c34b4751a67f441e45198ff72f1754","slug":"sms-has-become-a-treat-sohdon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक एसएमएस से हो गया शोहदों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक एसएमएस से हो गया शोहदों का इलाज
बरेली
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। एक छात्रा ने हिम्मत और चतुराई से न सिर्फ शोहदों को पिटवा दिया बल्कि अकेले सफर करने वाली बेटियों को भी हिम्मत न हारने का सबक दिया। दो शोहदों ने ट्रेन में छेड़छाड़ की तो उसने फोन से मैसेज कर घर वालों को सूचना दे दी। स्टेशन पर पहुंचने पर घर वालों ने शोहदों की धुनाई कर सबक सिखा दिया। इसके बाद शोहदों से माफी मंगवाई गई।
नगर की एक छात्रा बरेली के रामपुर बाग में कोचिंग करती है। वह बरेली-बनारस पैसेंजर से रोजाना आती-जाती है। सोमवार शाम करीब चार बजे वह ट्रेन के जिस डिब्बे में चढ़ी उसी में तिलहर के दो छात्र भी चढ़ गए। ट्रेन के रवाना होते ही दोनों अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा ने नजरअंदाज किया तो छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया मगर दोनों नहीं माने। बहस होने पर कोच में बैठे यात्री चुप रहे। मौका मिलते ही छात्रा ने फोन से मैसेज कर घर वालों को इसकी जानकारी दे दी। पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही छात्रा के घर वाले कोच में चढ़ गए। लड़की ने दोनों के बारे में बताया तो घर वालों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। शोहदों ने खुद को तिलहर के मोहल्ला उम्मरपुर का निवासी बताया। दोनों ने कहा कि वे बरेली में पढ़ते हैं। इसके बाद छात्रा से माफी मंगवाकर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई मगर तब तक ट्रेन रवाना हो गई थी।
पुलिस की सुस्ती से शोहदे बेलगाम
पुलिस की सुस्ती से शोहदों के हौसले बुलंद हैं। अभी राजमार्ग पर छात्रा का अपहरण करने के प्रयास और मोहल्ला परा से आठवीं की छात्रा को उठाने के मामले को एक हफ्ता भी नहीं हुआ तीसरी घटना हो गई। ट्रेनों और बसों में चेकिंग न होने से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं।