फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smoke rising from the wheels of a coal-laden goods train

Bareilly News: कोयले से भरी मालगाड़ी के पहिये से उठा धुआं

Wed, 14 Jun 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 14 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Smoke rising from the wheels of a coal-laden goods train
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। शाहजहांपुर से बरेली की ओर आ रही कोयले से भरी मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिये से धुआं उठने लगा। बिलपुर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के सिपाही वीपी सिंह ने इंजन के पीछे वाले डिब्बे के पहियों से धुआं निकलता देखा और स्टेशन मास्टर प्रशांत कुमार को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर मालगाड़ी को स्टेशन पर ही रुकवा लिया और मरम्मत की गई।
विज्ञापन

बरेली से आई रेलवे विभाग की टीम ने उस डिब्बे को अलग कराया। शाम छह बजे तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ तो डिब्बे को लाइन पर खड़ा कराया गया। अप लाइन की ट्रेनों को पीछे की स्टेशनों पर रोका गया था, बाद में लूप लाइन से ट्रेनों को काॅशन देकर धीरे-धीरे निकाला गया।
विज्ञापन

बरेली से आई टीम के इंजीनियर आरडी शर्मा ने बताया कि धुआं उठने वाले डिब्बे को अलग कर दिया है। मरम्मत की जा रही है। मालगाड़ी के लोको पायलटों के रिलीव होने की वजह से मालगाड़ी को मेन लाइन पर खड़ा किया है। जब दूसरे लोको पायलट आएंगे तो मालगाड़ी को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाटक बंद से लगा जाम
इस घटना के कारण बिलपुर क्राॅसिंग के फाटक को बार-बार और देर तक बंद रखने के कारण खेड़ा-बझेड़ा मार्ग पर जाम लग गया। क्राॅसिंग के दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई। फाटक को खोला गया तो जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन आड़े-तिरछे होकर फंस गए। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed