फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart City: Last Churning Before Qualifying Round

स्मार्ट सिटी: क्वालीफाइंग राउंड से पहले आखिरी मंथन

Sat, 14 Oct 2017 01:10 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 14 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Smart City: Last Churning Before Qualifying Round
क‌िममिश्‍ननरी में हुइऱ्ई बैठक

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की सूची में बरेली को शामिल करने के लिए एक बार फिर स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। 16 अक्तूबर को लखनऊ में होने जा रही बैठक में प्रजेंटेशन से पहले शुक्रवार को इस प्रोजेक्ट पर यहां आखिरी बार मंथन किया गया। बैठक में बरेली में एक सरकारी फैशन इंस्टीट्यूट स्थापित करने के अलावा अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने के लिए पोर्टेबल दुकानों की योजना पर अगले महीने क्रियान्वयन का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि बरेली का प्रोजेक्ट तैयार करने में इस बार इंदौर और राजस्थान को स्मार्ट सिटी बनाने वाली एजेंसी का भी सहयोग लिया जा रहा है।
डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दारा शॉ एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने सुझाव रखे। एजेंसी के कंसलटेंसी डिवीजन के वाइस प्रेसीडेंट विवेकानंद शर्मा और विवेक ने डीएम को बताया कि प्रोजेक्ट में शहर की मजबूती, उसकी कमजोरी, अवसर और सुधार के बिंदुओं पर काम किया गया है। विवेकानंद शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी बनने से भले ही 1700 करोड़ रुपये शहर को मिल जाएं लेकिन इसके साथ यह भी देखना जरूरी है कि शहर में सुविधाआें को बढ़ाने के लिए हमारे पास कितना राजस्व है। इसके लिए जरी के अलावा कुछ और भी कामों को शामिल किए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल ऐप ‘मेरी बरेली’ भी बनाया जाएगा। 16 अक्तूबर को लखनऊ में प्रजेंटेशन के बाद प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में जमा होगा। 
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि बरेली में काफी जरी कारीगर पंजीकृत हो चुके हैं। 16 अक्तूबर से पहले बाकी कारीगराें को भी इसमें पंजीकृ त किया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर, एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर, जिला उद्योग केंद्र के जीएम अनुज कुमार, उद्यमी अजय शुक्ला, शकील कु रैशी और आर्किटेक्ट अनुपम सक्सेना ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम ने दिया फैशन इंस्टीट्यूट खोलने का सुझाव
आर्किटेक्ट अनुपम सक्सेना ने कहा कि बरेली में सरकारी फैशन इंस्टीट्यूट होना बहुत आवश्यक है। डीएम ने पूछा कि क्या एक एकड़ जमीन इसके लिए सही होगी तो सभी ने सहमति जताई। डीएम ने कहा कि बरेली सेंट्रल में इस प्रोजेक्ट को भी शामिल किया जा सकता है। अनुपम सक्सेना ने अहिच्छत्र और आला हजरत आने वाले श्रद्धालुआें को भी इसमें जोड़ने का सुझाव दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed