{"_id":"68bdf3366ced3535d80032fe","slug":"slow-work-of-first-phase-of-cm-grid-scheme-preparations-for-second-and-third-phase-underway-bareilly-news-c-346-1-ba11002-136673-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण का सुस्त काम, दूसरे-तीसरे की चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण का सुस्त काम, दूसरे-तीसरे की चल रही तैयारी
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के पहले चरण का काम काफी सुस्त है। नवंबर 2024 में 46 करोड़ रुपये की लागत से इसकी शुरुआत हुई थी। फरवरी 2026 तक 3400 मीटर सड़कों का निर्माण कराया जाना है, पर आधे से ज्यादा काम बाकी है। कुष्ठ आश्रम रोड से इसकी शुरुआत हुई थी। कार्यदायी संस्था ने जिन सड़कों को लाइनें डालने के लिए खोदा था, क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सिर्फ 20 मीटर में ही लाइनें डाली गईं। बाकी सड़क को लाइनें डाले बिना ही पाट दिया। इस आपाधापी के बीच शुक्रवार को दूसरे चरण का भी भूमि पूजन हो गया। तीसरे चरण की भी तैयारी चल रही है।
बीच सड़क पर गड्ढा, चैंबर के लिए बनी जगह पर भरा पानी
कुष्ठ आश्रम रोड पर मॉडल टाउन गेट के पास बीच सड़क पर कार्यदायी संस्था ने खतरनाक गड्ढा खोद दिया है। क्षेत्रीय लोगोें का कहना है कि इस कार्य की वजह से पानी और सीवर लाइन की दिक्कत झेल रहे हैं। चैंबर के लिए बनाए गए गड्ढों में नाले का पानी भर गया है। यह पानी पाइप लाइन में गया तो परेशानी बढ़ेगी। काम भी तेजी से नहीं हो रहा है। सड़कों से उठ रहा धूल का गुबार लोगों को बीमार बना रहा है। कई लोगोें का कारोबार तक ठप हो गया है। संवाद
खाली हाथ आए थे सड़क बनाने, बिजली से लेकर औजार हमने ही दिया
कार्यदायी संस्था के कर्मचारी यहां खाली हाथ आए थे। हथौड़ा और आरी से लेकर बिजली तक हमने मुहैया कराई। उनके पास नक्शा तक नहीं है, बस खोदाई किए जा रहे हैं। - सीके मिश्रा
विज्ञापन
शिकायत करके थक गए। पहले सड़क खोदकर छोड़ दी। दूसरी रोड का काम शुरू हुआ तो मेरी ओर की सड़क काम कराए बिना ही पाट दी। नौ माह से दुकान तक नहीं खोल पा रहा। - टीपी आनंद
सीवर लाइान और पानी की पाइप लाइन सड़क पर बह रही हैं। इसे भी ठीक नहीं करा रहे हैं। किस-किस से शिकायत करें, अब थक गए हैं। यहां काम के नाम पर मजाक चल रहा है। - राज नारायण मेहरोत्रा
मेरा कारोबार बंद हो गया है। सैलून पर अब ग्राहक आते ही नहीं हैं। बिना काम किए भी शाम को घर जाना होता है। दुकान से निकलते ही धूल-मिट्टी की वजह से लोग नहीं आ रहे हैं। - लियाकत
--
सब जगह लाइनें डाली गई हैं। कानपुर आईआईटी की टीमें भी लगी हुई हैं। अगर कोई शिकायत है तो उसकी जांच करा ली जाएगी। मौके पर खोदाई करवा कर चेक किया जाएगा। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम