फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sleeper bus collides with sugarcane trolley, four passengers fall and get injured

Bareilly News: गन्ने की ट्राली से टकराई स्लीपर बस, चार यात्री गिरकर घायल

Thu, 13 Nov 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus collides with sugarcane trolley, four passengers fall and get injured
फरीदपुर। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ओवरटेक करते वक्त मंगलवार की रात ट्रक की साइड लगने से डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई। इसके बाद शाहजहांपुर से बरेली जाने वाली लेन बंद हो गई। इसी दौरान हरदोई से लुधियाना जा रही स्लीपर बस लेन पर खड़ी गन्ने से भरी ट्राॅली में टकरा गई। बस में आगे बैठे यात्री शीशा टूटने के बाद ट्रॉली पर जा गिरे और चार लोग घायल हो गए। लोगों की सहायता से घायलों को निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर आई पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली व बस को हटवा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली मंगलवार देर रात द्वारकेश शुगर मिल जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों के नाम, पता आदि की जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed