{"_id":"67c224352c891f1a0c04acc4","slug":"six-lane-road-will-be-built-from-satellite-to-barrier-2-it-will-cost-rs-200-crore-bareilly-news-c-4-lko1064-589809-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेटेलाइट से बैरियर टू तक बनेगी सिक्स लेन सड़क, खर्च होंगे 200 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेटेलाइट से बैरियर टू तक बनेगी सिक्स लेन सड़क, खर्च होंगे 200 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत रोड पर यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए सेटेलाइट बस अड्डे से बैरियर टू तक की सड़क को सिक्स लेन बनाया जाएगा। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सर्वेक्षण कर एस्टीमेट बनाया है। उसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की पहल पर सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक 11.320 किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार हुआ था लेकिन मंजूरी नहीं मिली थी। अब दो हिस्सों में चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया। बरेली विकास प्राधिकरण 3.900 किलोमीटर का और लोक निर्माण विभाग 7.420 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण करेगा। दोनों हिस्सों का चौड़ीकरण हो जाने से उत्तराखंड के सितारगंज तक वाहनों को रफ्तार मिलेगी। इस रोड पर रोजाना 25 हजार से अधिक वाहन रफ्तार भर सकेंगे। बड़ा बाईपास के बाद बाद 71 किलोमीटर लंबे बरेली- सितारगंज मार्ग का चौड़ीकरण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करा रहा है। उसका करीब 15 फीसदी काम हो चुका है। वहीं बरेली विकास प्राधिकरण ने अपने हिस्से के मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
चौड़ीकरण के टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन शुरू
बैरियर टू से बड़ा बाईपास तक के मार्ग को टू लेन से सिक्स लेन बीडीए कराएगा। उस पर 60 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सड़क निर्माण पर 32.67 करोड़ रुपये, बिजली लाइनों की शिफ्टिंग पर 12.33 करोड़ और शेष धनराशि पेड़ काटने, नए पौधे लगाने व जीएसटी पर खर्च होगा। प्रस्तावित कार्य का टेंडर निकाला गया है। टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन चल रहा है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि फर्म का चयन होते ही काम शुरू होगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
--
विकास को रफ्तार देने के लिए सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक सिक्स लेन सड़क बनाने की जरूरत है। एक हिस्से की जिम्मेदारी बीडीए ने ली है। दूसरे हिस्से का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी कराएगा। एस्टीमेट स्वीकृति होने के बाद चौड़ीकरण कराएंगे। - अजय कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग