फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six lakh rupees gutted in fire in bullion market shop

Bareilly News: सराफा बाजार की दुकान में आग से छह लाख रुपये खाक

Sat, 06 May 2023 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees gutted in fire in bullion market shop
बरेली। आलमगिरीगंज के सराफा बाजार की दुकान में आग से छह लाख रुपये खाक हो गए। दूल्हे के हार बनाने के लिए नए नोट लाए गए थे। दमकल की तीन गाड़ियों के आने से पहले स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


सराफा बाजार में प्रेमबाबू पटवा दूल्हे के शृंगार के सामानों की दुकान चलाते हैं। रात साढ़े 11 बजे रिक्शेवाले ने आसपास के लोगों को दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। लोगों ने देखा तो दुकान में आग भड़की हुई थी। सूचना प्रेमबाबू को मिली तो वह भी दुकान पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। पड़ोस की एक दुकान खाली थी, जबकि दूसरी ओर स्थित सराफ की दुकान में भी तपिश पहुंची।
विज्ञापन

आग ने कर दिया तबाह
दुकान मालिक प्रेमबाबू ने रोते हुए बताया कि दो दिन पहले ही छह लाख रुपये के नए नोट मंगाए थे। सामान के साथ ही ये नोट भी जलकर नष्ट हो गए। उनका साढ़े छह लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर टीम पर देरी से आने का आरोप

आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। शेष आग फायर स्टाफ ने आकर बुझाई। दुकानदारों ने इस बात पर गुस्सा जताया कि सूचना के 45 मिनट बाद गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अगर ये पहले आ जातीं तो नुकसान कम होता।

शॉर्टसर्किट मानी जा रही वजह

फायर स्टाफ के प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही गाड़ी लेकर तुरंत चले आए। उन्होंने बताया कि आग लगने की ठोस वजह नहीं बता सकते, हालांकि शॉर्टसर्किट एक वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed