{"_id":"681d0a4e53111677ca056a56","slug":"six-in-police-custody-for-carrying-a-bag-full-of-money-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1118-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुपयों से भरा बैग ले जाने के मामले में छह पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुपयों से भरा बैग ले जाने के मामले में छह पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
आंवला। मिनी बैंक संचालक आदर्श नगर निवासी दिलीप की बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपयों से भरा बैग चुराकर ले जाने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मोहल्ला आदर्श नगर निवासी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे ब्लैक आउट के दौरान रामनगर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी प्वाइंट को बंद कर घर निकल रहे थे। वह पांच लाख रुपयों से भरा बैग बाइक की डिग्गी में रखकर दुकान बंद करने गए। तभी आरोपी बैग लेकर भाग गए।
पुलिस ने बृहस्पतिवार दिनभर घटनास्थल के समीप एक किमी. तक के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने इस मामले में घटना स्थल के समीप के तीन मोहल्लों से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि आरोपी कई दिन से रेकी कर रहा होगा। उसने ब्लैक आउट का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद