फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six hundred and fifty workers distributed bicycles

साढ़े छह सौ श्रमिकों को साइकिल बांटी

Tue, 20 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 20 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Six hundred and fifty workers distributed bicycles
Six hundred and fifty workers distributed bicycles - फोटो : बरेली, अमर उजाला
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के तहत संचालित ‘साइकिल सहायता योजना’ में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उप श्रमायुक्त कार्यालय पर किया गया। इसमें साढ़े छह सौ श्रमिकों को साइकिल बांटी गई।  यह साइकिल वितरण उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति श्रम विभाग के अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव (राज्य मंत्री) ने किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण की अनेक योजनाएं हैं। इसमें श्रमिकों के निशुल्क साइकिल वितरण योजना सबसे लोकप्रिय हुई है। अब तक लाखों लोगों को साइकिल बांटी जा चुकी है। इसके लिए उन्होंने श्रमिकों से पंजीकरण कराने को कहा है। इस दौरान उप श्रमायुक्त रोशन लाल सहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूर्य प्रकाश, महीप सिंह, यूसी सक्सेना, बृजेंद्र कुमार यादव, गृह निरीक्षक आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed