फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six fraudsters arrested in Bareilly for duping crores of rupees on the pretext of installing mobile towers

UP: मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगे, बरेली में छह ठग गिरफ्तार, कई जिलों में फैला है नेटवर्क

Fri, 27 Jun 2025 08:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

बरेली में पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बीएसएनएल का अधिकारी बताकर मोबाइल टावर का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुके हैं। 

विज्ञापन
Six fraudsters arrested in Bareilly for duping crores of rupees on the pretext of installing mobile towers
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी बीएसएनएल अधिकारी बनकर लोगों को मोबाइल टावर लगाने का झांसा देने वाले ठगों का गिरोह बारादरी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद सीओ तृतीय ने शुक्रवार को गिरोह व उसके कई जिलों में फैले नेटवर्क का खुलासा किया। छह शातिरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी अब तक सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन


बारादरी थाने में सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी को सूचना मिली कि कुछ ठग बरेली में मोबाइल टावर लगवाने की स्कीम चला रहे हैं। यह लोग जल्द ही सामान समेटकर भागने वाले हैं। सूचना पर एसएसपी ने टीम गठित की। बारादरी थाने की पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बीसलपुर चौराहे के पास दबिश देकर शुक्रवार सुबह छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। आरोपियों के पास से लैपटॉप, टेबलेट, मोबाइल फोन, स्कैनर, फर्जी दस्तावेज, कार और दो बाइक समेत काफी मात्रा में सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'मैंने जहर पी लिया... बस चंद सांसें बची हैं', लापता युवक का वीडियो वायरल, बताया क्यों उठाया ऐसा कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगी
सीओ के मुताबिक थाने में एसओजी व पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि पकड़े गए आरोपी खुद को बीएसएनएल अफसर बताकर जमीन और छत पर मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर ठगी करते थे। ये लोग राजेंद्र नगर स्थित मैक्स रिहेब हेल्थ केयर के ऊपर कमरा किराये पर लेकर रहते थे। यहां से वह ठगी का पूरा नेटवर्क चलाते थे। 

आरोपी अलग-अलग सिम कार्ड से लोगों को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजते थे। इसमें भारत संचार निगम लिमिटेड का मोबाइल टावर लगाने की फर्जी स्कीम भेजते थे। पंजीकरण व सर्वे के नाम पर यह लोग आवेदक की जरूरत के हिसाब से एक से डेढ़ लाख रुपये तक वसूल लेते थे। इसके बाद उसे फर्जी कागजात थमा देते थे और खुद सिम तोड़कर भाग जाते थे।

ये आरोपी किए गिरफ्तार
बारादरी पुलिस ने पीलीभीत जिले के बीसलपुर निवासी इरफान, शाहजहांपुर के कटरा निवासी रजित उर्फ रजत, लखीमपुर खीरी के मजगई निवासी वाजिद, आशिक अली व शाकिर अली, शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी फईम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शाहजहांपुर के देवरास निवासी तहसीन मौके से भाग निकला। जगतपुर चौकी प्रभारी सनी चौधरी ने सभी आरोपियों पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपी बोले- ठगी ही हमारा रोजगार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग खुद को बीएसएनएल का अधिकारी बताकर लोगों को भरोसे में लेते थे। इनमें से कोई अफसर, कोई बाबू तो कोई सर्वेयर बन जाता था। खेत या मकान का सर्वे करने के नाम पर भी ये लोग ठगी करते थे। लोगों को झांसा देते थे कि टावर लगने से उन्हें हर महीने कंपनी से एकमुश्त मोटा किराया मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed