फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man made a video after drinking poison in Bareilly

UP: 'मैंने जहर पी लिया... बस चंद सांसें बची हैं', लापता हुए युवक का वीडियो वायरल, बताया क्यों उठाया ऐसा कदम

Fri, 27 Jun 2025 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 05:04 PM IST
सार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन गेम में हजारों रुपये हार गया। उसने घर के जेवर भी बेच डाले। अब उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जहर पीने की बात कह रहा है। 

विज्ञापन
man made a video after drinking poison in Bareilly
मोहम्मद हसीब - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दुनका गांव निवासी युवक हसीब ने खेत में बैठकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसमें खुद को कर्जे में बताकर जहर खाने की बात बताई तो परिवार और पुलिस उसे घंटों तलाश करते रहे। हालांकि सुराग लगने पर मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से उसे पुलिस ले आई। वह नशे की हालत में बताया जा रहा है।

विज्ञापन


25 वर्षीय हसीब बृहस्पतिवार रात घर से लापता हो गया। आठ माह पहले शीशगढ़ निवासी नादरा के साथ शादी हुई थी, जो गर्भवती है। हसीब के भाई नदीम अहमद ने शुक्रवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर पत्नी का मोबाइल ले गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, बोला- पुलिस ने मुझे दो दिन पहले उठाया... खेतों में भगाया, फिर गोली मारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ही तीन मिनट 11 सेकेंड का एक वीडियो उसके परिजनों व करीबियों के मोबाइल पर पहुंचा। इसमें हसीब एक चरी के खेत में बैठा बात करता दिख रहा था। वह नाम लेकर बता रहा था कि उसके दोस्तों ने उसे ऑनलाइन गेम की लत लगवा दी। उसे खुद कर्ज दिया और दिलाया। वह पत्नी के जेवर भी गेम में हार चुका है। वह सभी से माफी मांग रहा था कि उसने जहर खा लिया है और थोड़ी देर में उसकी जान चली जाएगी। 

बरात से पहले भी हो गया था लापता
कुछ लोगों ने बताया कि हसीब ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी है। आठ महीने पहले शादी बाले दिन दुल्हन के लिए जेवर खरीदने के लिए रखे गए ढाई लाख रुपये भी सट्टे में हार गया। उसके बाद घरवालों के डर से वह गायब हो गया। बरात शीशगढ़ जाने को तैयार थी, लेकिन दूल्हा के गायब होने पर बरात नहीं गई।

यह भी पढ़ें- UP: मां की नौकरी हड़पने के लिए किया खेल तो फंसा बेटा, मरने से 12 घंटे पहले बनवा लिया मौत का प्रमाणपत्र

वधू और वर पक्ष की देर रात तक पंचायत हुई तो रात के 12 बजे वह नशे की हालत में जंगल में मिला। फिर उसे तैयार कर रात 12 बजे के बाद बरात शीशगढ़ पहुंची थी।  शाही थाने के प्रभारी अमित कुमार बालियान ने बताया कि हसीब की गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसे मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा के एक गांव से खोज लिया गया है। फिलहाल नशे में लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed