Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly farmer suicide case FIR against VC krishna pal singh and others

यूपी: बरेली में गोरखपुर विवि के कुलपति समेत पांच पर रिपोर्ट, किसान की मौत के मामले में कार्रवाई; लगे ये आरोप

Sun, 22 Nov 2026 12:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

बहेड़ी में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं वर्तमान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति कृष्ण पाल सिंह समेत चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अब मृतक का अंतिम संस्कार कराने में जुट गई है। 

विज्ञापन
bareilly farmer suicide case FIR against VC krishna pal singh and others
किसान आत्महत्या प्रकरण: गुरुद्वारे के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली जिले में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या के मामले में शनिवार शाम बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मृतक के पुत्र भाग सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति समेत चार लोगों को नामजद किया है। एक अन्य आरोपी अज्ञात है। रिपोर्ट में आत्महत्या के लिए उकसाने, छल-कपट, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। 

विज्ञापन



 
एफआईआर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कृष्ण पाल सिंह (वर्तमान कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय), उनकी पत्नी संजेश, संजीव कुमार राठी और अनुज कुमार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात सहयोगी को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, किसान की मौत के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने शनिवार को मांगें पूरी तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। रविवार को धरना देने का एलान किया है। इस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसान आत्महत्या प्रकरण: शव घर में रखकर सुबह थाने कूच का एलान, गोरखपुर विवि के कुलपति के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


कूटरचना के जरिये बैनामा कराने का आरोप 
बहेड़ी थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव निवासी भाग सिंह के मुताबिक उनके पिता भगवान सिंह ने वर्ष 1995 में गांव में कृषि भूमि खरीदी थी। तहरीर में आरोप है कि जमीन पर उनका परिवार लंबे समय से काबिज था और वहां मकान भी बना हुआ है। आरोप है कि कृष्ण पाल सिंह, उनकी पत्नी संजेश, संजीव कुमार राठी, अनुज कुमार और उनके अज्ञात सहयोगियों ने राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर जमीन के संबंध में एकतरफा आदेश करा लिया। इसके बाद फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचना के जरिये जमीन का बैनामा कराने का भी आरोप लगाया गया है।

Trending Videos

भाग सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन को लेकर उनके पिता ने अधिकारियों के यहां कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तहरीर के अनुसार, इसके बाद आरोपियों की ओर से जमीन और मकान खाली करने का दबाव बनाया गया तथा जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गईं। इससे उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगे।

जहर खाने के बाद ससुराल पहुंचे थे भगवान सिंह 
तहरीर के मुताबिक 20 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे भगवान सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया और इसके बाद अपनी ससुराल उत्तराखंड के राजपुर पहुंच गए। वहां उन्होंने गुरमुख सिंह के सामने कथित तौर पर कहा कि कुलपति कृष्ण पाल सिंह और उनके साथियों ने उन्हें बर्बाद कर दिया है और कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। 

भाग सिंह ने यह भी बताया कि पिता ने सुसाइड नोट लिखा था, जो उनकी डायरी में मिली। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। एसपी उत्तरी संतोष कुमार ने कहा कि मृतक के बेटे ने पुलिस को हस्तलिखित सुसाइड नोट और राजस्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed