फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sister opposed manipulating the young man killed

बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो मार डाला

Fri, 23 Oct 2015 01:46 AM IST
वरेली
वरेली Updated Fri, 23 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sister opposed manipulating the young man killed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। संजयनगर में दहशरे के दिन दबंगों ने बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पल्लेदार नन्हें के सिर पर फरसे से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। बारादरी पुलिस ने मामले में सहकारी समिति फरीदपुर के सचिव योगेंद्र गंगवार के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
नन्हें के घर वालों ने बताया कि संजयनगर की हुक्म धान मिल वाली गली में 26 वर्षीय पल्लेदार नन्हें बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर ठेले पर बैठा था। उसकी बहन सावित्री अपने बच्चों के साथ मेला देखकर लौटने के बाद दरवाजे पर खड़ी होकर बात कर रही थी। इस दौरान मोहल्ले का शानू ठाकुर तेजी से बाइक लाया और नन्हें के ठेले में टक्कर मार दी, जिससे नन्हें के हाथ में चोट लग गई। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। सावित्री ने इसका विरोध किया तो शानू ने उससे छेड़छाड़ कर दी। गुस्से में नन्हें ने शानू को पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद शानू थोड़ी देर में ही अपने भाई मोनू ठाकुर, दोस्त गौरव गंगवार और उसके ममेरे भाई अरविंद कु मार गंगवार को बुला लाया। गौरव गंगवार सहकारी समिति फरीदपुर के सचिव का बेटा है। वह दुर्गानगर के एक कॉलेज में इंटर का छात्र है। अरविंद गंगवार मंडी समिति के लिपिक लालराम गंगवार का बेटा है। आरोप है कि आते ही शानू ने फरसे से नन्हें के सिर पर कई वार कर दिए। परिवार वाले घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चौकी इंचार्ज सतेंद्र यादव, इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम और सीओ तृतीय धर्म सिंह मार्छाल ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि गौरव, अरविंद और शानू के मामा कृष्णपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। शानू मामा के घर से ही फरसा लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed