फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Siddiqui said Owaisi BJP agent

सिद्दिकी ने ओवैसी को कहा भाजपा का एजेंट

Thu, 28 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि यूपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही छिटपुट दलों ने मुस्लिमों ने बहकाना शुरू कर दिया है। इन दलों के नेता भाजपा इशारे पर काम कर रहे हैं। पिछले दिनों बरेली पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने भी ऐसा ही काम किया है लेकिन मुस्लिम अपने हितों को देखते हुए वोट बंटवारा नहीं होने देेंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान विधान परिषद प्रतिपक्ष नेता सिद्दीकी ने कहा कि सूबे में हालात बेहतर नहीं है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। माफिया-गुंडे कानून व्यवस्था और पूरे सिस्टम पर हावी हैं। सिद्दीकी ने एक सवाल में बताया कि दरगाह पर हाजिरी देने के बहाने सियासत करने बरेली आए एआईआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिमों को गुमराह कर रहे हैं। ओवैसी यूपी में अपना वजूद पैदा करने और मुस्लिम वोटों में बंटवारा करना चाहते हैं। इसके पीछे भाजपा काम कर रही है। मुस्लिम समुदाय इन लोगों को पहचान चुका है।
विज्ञापन

भाजपा नेता दयाशंकर सिंह मामले पर सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी नेता नेता बहन मायावती ने सब कुछ साफ कर दिया है। बसपा अब सिर्फ यूपी में होने वाले विधान सभा चुनाव पर ही ध्यान दे रही है। संगठन ने अगले माह से प्रदेश भर में चुनावी रैलियां करने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed