फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Siddhidatri mother worship, girls Jimai

मां सिद्धिदात्री को पूजा, कन्याएं जिमाई

Tue, 11 Oct 2016 01:21 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पर सोमवार को मां सिद्धिदात्री पूजन घर और मंदिरों में हुआ। इसके साथ ही कन्या भोज भी कराया गया। कालीबाड़ी समेत सभी प्रमुख मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंगलवार को अपराजिता देवी का पूजन होगा।
विज्ञापन

सोमवार भोर से ही हवन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही कन्याओें को जिमाया गया। कन्याओं को भोज कराने के साथ लोगों ने यथासंभव उपहार भी दिए। घरों के साथ सभी प्रमुख मंदिरों पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। कालीबाड़ी स्थित मंदिर पर देर रात तक भीड़ बनी रही। पुलिस-प्रशासन ने शहामतगंज चौराहे पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था कराई तो स्थिति संभली। नेकपुर, नरियावल, साहूकारा, नव दुर्गा मंदिर, मौर्या मंदिर, शीतला देवी आदि मंदिरों पर भी लंबी लाइनें लगी रहीं। मंदिरों और घरों में भजन और छंद गाकर देवी जी की आराधना हुई।
विज्ञापन


आज होगी अपराजिता देवी की पूजा
दसवें दिन मंगलवार को अपराजिता देवी की पूजा होगी। साथ ही दशहरा भी मनाया जाएगा। मंगलवार को ही बंगाली समुदाय का सिंदूर उत्सव और मूर्ति विसर्जन होगा।

शस्त्र पूजन आज
दशहरा पर शस्त्र पूजन भी होगा। इसके लिए कई स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed