फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shops near the airbase remained sealed orders

एयरबेस के पास बनी दुकानें सील करने के आदेश

Tue, 02 Feb 2016 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। त्रिशूल एयरबेस के रास्ते में निर्माणाधीन पांच दुकानों को बीडीए ने सील करने के आदेश कर दिए हैं। ये वही दुकानें हैं, जिनकी डीएम के आदेश पर कराई गई जांच में अवैध करार दिया गया है। इन दुकानों को बीडीए की टीम मंगलवार को सील करेगी। इस मामले में दोषी अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह अमर उजाला ने त्रिशूल एयरबेस से सटी सड़क के किनारे परतापुर और कंजादासपुर के बीच पांच दुकानें बीडीए के अभियंताओं के संरक्षण में बनने का खुलासा किया था। इस खबर को डीएम गौरव दयाल ने गंभीरता से लिया और जांच के आदेश किए। बीडीए उपाध्यक्ष डा. शशांक विक्रम ने उप सचिव अजय सिंह को जांच सौंपी। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि त्रिशूल के प्रतिबंधित क्षेत्र में दुकानों का अवैध निर्माण हो रहा है। इन दुकानों के मालिक को नोटिस जारी किया गया लेकिन तामील नहीं हुआ। सोमवार को देर शाम इन दुकानों को सील करने के आदेश किए गए । अब इन दुकानों को ध्वस्त करने के बारे में भी बीडीए की ओर से कार्रवाई शुरु हो गई है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बीडीए से मांगी रिपोर्ट
मंडलायुक्त  प्रमांशु कुमार ने भी त्रिशूल एयरबेस के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से पांच दुकानों के निर्माण को गंभीरता से लिया। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा में बाधक मानते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने तीन दिन के अंदर इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed