फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shootout accused Chunnu Pandit threatens to shoot

Bareilly News: गोलीकांड के आरोपी चुन्नू पंडित ने दी गोली मारने की धमकी

Mon, 01 Jun 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shootout accused Chunnu Pandit threatens to shoot
बरेली। बेशकीमती प्लॉट को लेकर पीलीभीत बाइपास पर हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी रहे चुन्नू पंडित ने एक बार फिर जमीन के विवाद में गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तरफ से इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी देव कुमार ने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि लालपुर की गाटा संख्या 365 उनके नाम दर्ज है। शनिवार को वह अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कराने से पहले क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान ने जमीन का सीमांकन किया था। निर्माण के दौरान आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू पंडित वहां पहुंच गया। आरोप है कि चुन्नू ने देव कुमार पर रास्ते के लिए भूमि छोड़ने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी। आदित्य ने वहां काम कर रहे मजदूरों को भी गोली मारने की धमकी दी। घबराए मजदूर काम छोड़कर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी खुराफात करता है आदित्य
गोलीकांड के बाद राजीव राना समेत कई आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया और हिस्ट्रीशीट खोली गई, लेकिन दूसरे पक्ष का मुख्य आरोपी आदित्य उपाध्याय इस दायरे से बाहर ही रहा। आरोप है कि आदित्य उपाध्याय अक्सर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने भी ऐसी ही टिप्पणी पर उसके खिलाफ वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed