फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shivpal yadav son aditya yadav personal photo viral on social media in budaun

UP: शिवपाल यादव के बेटे आदित्य की निजी तस्वीरें वायरल, सोशल मीडिया पर मचा सियासी घमासान

Tue, 30 Apr 2024 05:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 05:45 PM IST
सार

Budaun News: प्रज्जवल रेवन्ना के बाद अब बदायूं से सपा प्रत्याशी आदित्य यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। किसी ने आदित्य की कॉलेज के दौरान की कुछ निजी तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कर दीं, जो वायरल हो रही हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
shivpal yadav son aditya yadav personal photo viral on social media in budaun
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं से सपा प्रत्याशी और सपा महासचिव शिवपाल सिंहर यादव के बेटे आदित्य यादव की निजी जिंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक व्यक्ति ने सोमवार रात एक्स पर एक फोटो अपलोड कर लिखा है कि तस्वीरें असली हैं लेकिन 2012 की हैं। साथ में कमेंट किया नई हवा है, नई सपा है... जिस व्यक्ति ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं, वह भाजपा समर्थक बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, आदित्य यादव की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें वह अपनी महिला मित्रों के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें किसी पार्टी के दौरान की बताई जा रही हैं। आदित्य की यह तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने फोटो एक दूसरे को शेयर भी किए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया का दौर भी शुरू हो गया है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

आदित्य यादव ने दिया जवाब 
इन तस्वीरों को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने प्रेसवार्ता की। तस्वीरों से जुड़े सवाल के जवाब में आदित्य यादव ने कहा कि ये कॉलेज के दिनों की बहुत पुरानी व्यक्तिगत तस्वीरें हैं। अगर कोई इन तस्वीरों एक्स पर शेयर करता है तो ये उसके निम्न स्तर को दर्शाता है। कुछ लोग उनकी निजी जिंदगी में घुस रहे हैं, अगर उनको कुछ कहना है तो आधिकारिक तौर पर क्यों नहीं कहते। 

उन्होंने कहा कि कहा कि यह जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। निजी जीवन में कौन क्या करता है, कैसे रहता है, ये किसी का विषय नहीं होना चाहिए। राजनीतिक तौर पर चीजों को देखना चाहिए, ऐसा वह सोचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed