फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Singh Yadav targeted BJP in Badaun

लोकसभा चुनाव: बदायूं के चुनावी मैदान में उतरे शिवपाल यादव, बोले- बड़े घमंड में है भाजपा, कुछ भी कर सकती है

Fri, 15 Mar 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह तीन दिन बदायूं संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। उनके बेटे आदित्य भी साथ रहेंगे। प्रचार की कमान आदित्य ही संभालेंगे। पहले दिन उन्होंने सपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। जिले की नब्ज टटोली। 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav targeted BJP in Badaun
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार दोपहर बदायूं पहुंचे। पहले नौशेरा स्थित बालाजी मंदिर में मत्था टेका फिर लालपुल पर बड़े सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाई और चादरपोशी की। यहां वे पार्टी के पदाधिकारियों से मिले और अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अपना अभियान शुरू करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को उझानी में पत्रकारों से हुई बातचीत में भाजपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से सत्ता में होने के कारण भाजपा घमंड में है। कुछ भी दावे करती है। कुछ भी कहती है लेकिन 10 वर्षों में सबको उनका सच समझ में आ गया है। इस बार उन्हें जवाब मिलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : बदायूं आने में इतने दिन क्यों लग गए?
जवाब : देरी नहीं हुई। अभी घोषणा भी नहीं हुई है चुनाव की। भाजपा तो अभी तक प्रत्याशी भी नहीं तय कर पाई है ।

सवाल : पहले भतीजे धर्मेंद्र लड़े अब चाचा शिवपाल?
जवाब : आपको पता पता है यह सपा का गढ़ रहा है। यहां से नेता जी (मुलायम सिंह यादव) सांसद हुए। प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धर्मेंद्र यादव सांसद हुए। अब हम आ गए।

सवाल : पिछली बार सपा हार गई थी। अबकी जीतने की क्या रणनीति रहेगी?
जवाब : अबकी पूरे देश से भाजपा हारेगी। बदायूं में तो जमानत भी नहीं बचेगी।

सवाल :  भाजपा 400 सीटें पार का नारा लगा रही है?
जवाब : देखिए, प्रत्याशी तो ढूढ़े नहीं मिल रहे हैं। इंडिया गठबंधन यूपी में 80 में 80 सीटें जीतेगा।

सवाल : सीएए लेकर भाजपा आई है? आपकी राय क्या है?
जवाब : देखिए, भाजपा के पास कोई मुद्दे तो हैं नहीं, और भाजपा सत्ता में होने की वजह से बड़े घमंड में है। कुछ भी कर सकती है। कह सकती है।

सवाल : आबिद रजा और सलीम शेरवानी पार्टी छोड़ने के बाद साथ हैं? कैसे साधेंगे उनको?
जवाब : देखिए अब हम आ गए हैं। सलीम शेरवानी हमारा साथ देंगे। जो भी रहे हैं उनके साथ, हम उनके घर जाएंगे, सबको मना लेंगे.. साध लेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। सब ठीक हो जाएगा।

सवाल : 2014 से भाजपा सत्ता में हैं। ऐसा क्या उन्होंने किया जिसे आप मुद्दा बनाकर 80 सीट जाएंगे?
जवाब : भाजपा ने दस साल में जो कहा, सब झूठ कहा। बदायूं को ही देख लो, एक काम बताएं जो कराया हो। भाजपा ने देश को सिर्फ धोखा देने का काम किया है।

सवाल : कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस में आ सकते हैं और इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
जवाब : देखिए.. अगर स्वामी प्रसाद कांग्रेस में आ जाते हैं तो ठीक है।

सवाल : चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे ?
जवाब : देखिए अब मंदिर तो बन ही गया। जब भगवान जी बुलाएंगे तब जरूर जाएंगे।

सवाल : पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर रिपोर्ट सौंपी गई है। आप क्या कहेंगे?
जवाब : अभी तक भाजपा का कोई वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा ने केवल देश की जनता को भ्रमित किया है। देश पीछे गया है। मैं पहले ही कह चुका हैं कि भाजपा घमंड में है और कुछ कह सकती है और कर सकती है।

सवाल : बदायूं के चुनाव में आपका क्या मुद्दा रहेगा?
जवाब : विकास। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed