फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivcharan Kashyap became SP District President bareilly

बरेलीः फिर किया हैरान... शिवचरन कश्यप बने सपा जिलाध्यक्ष

Mon, 24 Jan 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shivcharan Kashyap became SP District President bareilly
बरेली। समाजवादी पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष अगम मौर्य को बिथरी सीट से टिकट दिया तो उनकी जगह किसी यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन हाईकमान ने शिवचरन कश्यप को जिलाध्यक्ष बनाकर चौंका दिया। माना जा रहा है कि सपा ने शिवचरन को जिलाध्यक्ष बनाकर विधानसभा चुनाव में पिछड़ा कार्ड और मजबूत किया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में काफी सतर्कता के साथ जातिगत समीकरणों को साधने में जुटी हुई है। शिवचरन कश्यप को बरेली का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने को भी उसकी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जातिगत समीकरणों के लिहाज से देखा जाए तो मीरगंज में 15 हजार, नवाबगंज में 18 हजार, शहर और कैंट सीट पर करीब दस हजार मतदाता कश्यप बिरादरी के हैं। इसके अलावा अन्य सीटों पर इस बिरादरी के मतदाता हैं।
विज्ञापन

सपा ने इससे पहले भी अप्रत्याशित तौर पर मौर्य जाति से ताल्लुक रखने वाले अगम मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाया था। गैर यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शुरू में अगम मौर्य का पार्टी में विरोध भी हुआ था। अगम मौर्य को बिथरी से चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि फिर कोई यादव जिलाध्यक्ष बनेगा। कई यादव नेताओं ने इस पद पर दावा भी ठोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed