फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shikshamitra killed in Van-Tempo collision, 15 people injured

वैन-टेंपो की भिड़ंत में शिक्षामित्र की मौत, 15 लोग घायल

Sat, 06 Mar 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra killed in Van-Tempo collision, 15 people injured
बदायूं रोड पर पलटे पड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दोनों वाहनों को बचाने की कोशिश में पेड़ से भिड़ी रोडवेज बस

विज्ञापन
भमोरा। आंवला मार्ग पर शुक्रवार को शिक्षामित्रों की वैन टेंपो से टकरा गई। टेंपों के पीछे चल रही रोडवेज बस के चालक ने दोनों वाहनों को बचाने की कोशिश की तो बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वैन सवार एक शिक्षामित्र की मौत हो गई, जबकि तीनों वाहनों में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम और भमोरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
हादसा करीब शाम चार बजे हुआ। आंवला की तरफ से आ रही वैन में सात शिक्षा मित्र सवार थे। सभी कैट कोचिंग के लिए शहर आ रहे थे। आंवला-भमोरा मार्ग पर कुड्ढा पेट्रोल पंप के पास अचानक वैन का टायर फट गया, इससे वैन अनियंत्रित होकर सामने आ रहे टेंपो से टकरा गई। टेंपो के पीछे चल रही बरेली डिपो की बस दोनों वाहनों को बचाने की कोशिश में सड़क किनारे खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन चालक संदीप, शिक्षामित्र सत्यपाल निवासी किटौना, राजीव सिंह, मुकेश चंद्र, रामौतार, रामकुमार, सरिता शर्मा, नवनीत शर्मा निवासी कुसुमपुरा, आंवला घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, टेंपो में सवार तेजपाल, यशपाल निवासी गांव कमा, प्रिंस और सोहनपाल निवासी गांव अभयपुर घायल हो गए। इसके अलावा रोडवेज बस चालक विरासत अली और बस में सवार शमशाद और कमलेश निवासी सैदपुर, पकंज निवासी वजीरगंज, सत्यपाल, श्यामाचरन निवासी बिसौली, मैसरजहां, सरोज देवी, वीरेंद्रपाल, सरिता, संजय आदि यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से निकालने में जुट गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इनमें घायल शिक्षा मित्र नवनीत शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम आंवला पारुल तरार भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोग घायल

गांव टांडा निवासी वीरेंद्र पाल ने बताया उनकी पुत्री सविता का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वीरेंद्र बेटी सविता और बेटे संजय के साथ दवा लेकर बस से लौट रहे थे। बस के पेड़ से टकराने पर सवारियां तेज झटके से सामने की सीटों से टकराकर नीचे गिर गईं। इसमें वीरेंद्र, उनकी बेटी और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

वैन का टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। इसमें एक शिक्षामित्र की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - राजकुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed