फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shifa Hospital sealed after operator failed to produce registration certificate

Bareilly News: संचालक नहीं दिखा सका पंजीकरण, शिफा अस्पताल सील

Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shifa Hospital sealed after operator failed to produce registration certificate
भोजीपुरा/रामनगर। पंजीकरण न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बिबियापुर गांव में संचालित शिफा अस्पताल को सील कर दिया। संचालक को नोटिस भी दिया गया है। तीन दिन में पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज दिखाने पर सील को खोल दिया जाएगा। पंजीकरण न मिलने पर स्थाई रूप से अस्पताल को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अस्पताल के बारे में स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी। इसके बाद मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डाॅ. अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अस्पताल संचालक पंजीकरण आदि दस्तावेज स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने यहां सील लगा दी।
विज्ञापन

वहीं, रामनगर में मंगलवार को श्यामा अल्ट्रासाउंड सेंटर की खाली दुकान को एसीएमओ डाॅ. लईक अहमद अंसारी ने सील किया। हालांकि, सूचना लीक होने की वजह से संचालक पहले ही फरार हो गया। अल्ट्रासाउंड से संबंधित उपकरण भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को दुकान मालिक ने बताया कि यहां पहले अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किया जाता था, अब इसे बंद कर दिया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने उसकी बात नहीं मानी और दुकान को सील कर दिया।


एसीएमओ ने बताया कि मौके पर कई ऐसे सबूत मिले, जिनसे यह साबित होता है कि यहां अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने की जानकारी पर कई संचालक अपने सेंटर पर ताला लगाकर फरार हो गए। आंवला में भी टीम के आने की सूचना पर कस्बे के कई पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक अपने प्रतिष्ठान के शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed