{"_id":"5ed952d18ebc3e90294c4847","slug":"shauhar-arrives-at-the-hospital-to-snatch-the-son-gives-three-divorce-to-wife-bareilly-news-bly408060467","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बेटे को छीनने पहुंचे शौहर ने विरोध करने पर बीवी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में बेटे को छीनने पहुंचे शौहर ने विरोध करने पर बीवी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
पीड़ित महिला को लेकर थाने पहुंचीं निदा खान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दो जून की घटना, निदा खान के साथ बारादरी थाने पहुंची पीड़िता ने इंस्पेक्टर को सौंपी तहरीर
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा, पारिवारिक कलह के साथ ही तीन तलाक के मामले भी बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही तंगी में पड़ोसियों से मदद मांगने पर एक व्यक्ति ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया था। अब दहेज के लिए बेघर की गई महिला को पति ने अस्पताल में भर्ती बेटा न देने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता बृहस्पतिवार को आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के साथ बारादरी थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैंट क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत खां निवासी फकरुनिशा की शादी अक्तूबर, 2014 में इज्जतनगर क्षेत्र के गांव पीर बहोड़ा निवासी फहीम खान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर फकरुनिशा को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच, वर्ष 2015 में उन्होंने बेटे अरशद को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए और ज्यादा दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने मारपीट उन्हें बेटे के साथ घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही हैं। कुछ दिनों से उनके बेटे की तबीयत खराब चल रही है। उसे ईंट पजाया चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो जून को वह अपनी मां के साथ बेटे के पास अस्पताल में थीं, तभी शौहर फहीम वहां पहुंचा और गालीगलौज करते हुए बेटे को छीनकर ले जाने की कोशिश करने लगा। फकरुनिशा ने अस्पताल स्टाफ की मदद से उसका विरोध किया तो उस वक्त वह वहां से चला गया, लेकिन घर लौटते वक्त रास्ते में उसने फकरुनिशा को रोक लिया और तीन तलाक बोलकर भाग गया।