{"_id":"57f2ae584f1c1bc33226fe4f","slug":"sharmila-have-lost-the-post-of-inspector-complained","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की शिकायत की तो शर्मिला की चौकी छिन गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की शिकायत की तो शर्मिला की चौकी छिन गई
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी आरके भारद्वाज ने जिले के 34 इंस्पेक्टर-दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इनमें सुभाष नगर की चौकी इंचार्ज रहीं शर्मिला भी हैं जिन्होंने दरोगा की मारपीट की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शर्मिला शर्मा को हटाकर आशा ज्योति केंद्र रिपोर्टिंग में तैनात किया गया है। शर्मिला शर्मा के स्थान पर आशा ज्योति केंद्र की उप निरीक्षक रेनूपाल को नया चौकी इंचार्ज बनाया गया है। 21 सितंबर की शाम सुभाषनगर थाने में मारपीट के मामूली मामले में 307 में मुकदमा लिखने को लेकर विवाद होने पर चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा से गाली-गलौज करके पर दरोगा महेंद्र यादव ने उनसे हाथापाई कर दी थी। अगले दिन महिला चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ डीआईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा लिख लिया। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र कुमार गुप्ता इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद से ही माना जा रहा था कि महिला दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई होनी है। आखिर वही हुआ। एसएसपी ने उनको हटा दिया। इनके अलावा इंस्पेक्टर जगदीश अरोड़ा को प्रभारी क्राइम ब्रांच, गिरीश प्रसाद को पुलिस लाइंस से क्राइम ब्रांच, श्याम सिंह को पुलिस लाइंस से चौकी इंचार्ज बभिया, थाना कैंट। बभिया से जगतपाल वर्मा को हटाकर थाना प्रेमनगर में तैनात किया है। सुभाषनगर के दरोगा रविंद्र कुमार सक्सेना को एसएसआई इज्जतनगर, एसएसआई इज्जतनगर उपेंद्र सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच, दरोगा दीनदयाल यादव को बहेड़ी की कताई मिल चौकी से फरीदपुर, उप निरीक्षक पिंकी रानी को बारादरी से आशा ज्योति केंद्र, महिला थाने से रेनू देवी को बारादरी, कैंट से प्रेम कुमार शर्मा को देवरनिया, रविकरन को पुलिस लाइंस ने थाना बिथरी चैनपुर, इरफान अली, दिलशाद खां को पुलिस लाइंस से शेरगढ़ और आंवला में तैनाती की गई है। एसएसपी ने सभी को तत्काल नई नियुक्ति स्थान पर आमद कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन