फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahnaz will go to Pakistan via Attari border

UP News: आपातकालीन पासपोर्ट बना, अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाएंगी शहनाज, बरेली से ले गई टीम

Fri, 25 Apr 2025 10:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 10:07 AM IST
सार

पाकिस्तान से 45 दिन के वीजा पर बरेली आईं शहनाज को वापस भेज दिया। बृहस्पतिवार को परिवार व खुफिया अमले की टीम के साथ शहनाज दिल्ली चली गईं। वह वहां से अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान के लिए जाएंगी।

विज्ञापन
Shahnaz will go to Pakistan via Attari border
पाकिस्तानी शहनाज शाहिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से 45 दिन के वीजा पर बरेली मायके आईं शहनाज शाहिद के वतन वापसी की अड़चन दूर हो गई है। बरेली के अधिकारियों ने लिखापढ़ी की तो पाकिस्तान उच्चायोग ने उनका आपातकालीन वीजा बना दिया है। फिलहाल परिवार व खुफिया अमले की टीम के साथ शहनाज बृहस्पतिवार को दिल्ली चली गईं। वह अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान रवाना होंगी। 

विज्ञापन


शहर के शाहदाना चौराहे के पास रोहली टोला निवासी सलीम के घर बृहस्पतिवार सुबह से भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों के अलावा बारादरी पुलिस व खुफिया अमले की टीम यहां पहुंची तो मीडिया कर्मी भी जुट गए। लोगों का कौतुहल सलीम की बहन शहनाज को लेकर था। दिन भर पूछताछ का दौर चला। शाम चार बजे खुफिया अमले की टीम शहनाज को साथ में दिल्ली ले गई। शहनाज के साथ उनके भाई व मायके के एक-दो लोग और गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: भारतीय नागरिकता पाने वाली बहनों का फूटा गुस्सा, कहा- पाकिस्तान को सबक सिखाएं पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उन्हें अभी दिल्ली में ही ठहराया गया। उन्हें पाकिस्तान भेजने के लए बरेली एसएसपी व संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कई स्तर पर जांच कराकर रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को भेज दी। रात में पासपोर्ट की बाधा दूर हो गई।

ऐसे जा सकेंगी वापस 
एसएसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान उच्चायोग ने फिलहाल शहनाज का आपातकालीन पासपोर्ट बना दिया है। अब वह भारत से एग्जिट परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगी। अनुमति मिलने के बाद  शहनाज को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान भेज दिया जाएगा।

जिले में 34 पाकिस्तानी नागरिक 
जिले में 34 पाकिस्तानी दीर्घकालिक वीजा के आधार पर रह रहे हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं। कई तो अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान से गोद में आईं और पूरी जिंदगी बरेली में ही गुजर गई। कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो पाकिस्तान में ब्याही हैं और तलाक के बाद दोबारा भारत आ गई हैं। अब ऐसे लोग एलआईयू कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

बारादरी इलाके में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी
बारादरी : 14 
प्रेमनगर : 7
कोतवाली : 6  
कैंट : 2
किला : 2  
नवाबगंज : 2
इज्जतनगर : 1 
बिशारतगंज : 1


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed