फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sisters of Pakistani origin says PM Modi should take strict action Pakistan

Pahalgam Attack: भारतीय नागरिकता पाने वाली बहनों का फूटा गुस्सा, कहा- पाकिस्तान को सबक सिखाएं पीएम मोदी

Thu, 24 Apr 2025 06:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 06:49 PM IST
सार

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की कायराना करतूत से देशभर में आक्रोश है। पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान से बरेली में ब्याह कर आईं दो बहनों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने भारत सरकार से कड़ा कदम उठाने की मांग की। 

विज्ञापन
Sisters of Pakistani origin says PM Modi should take strict action Pakistan
उजमा मुख्तार और राना मुख्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सरहद पार से आए आतंकवादियों की करतूत के बाद भारत सरकार की ओर से इस मामले में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। वहीं पूरे देश में विरोध प्रदर्शन भी पाकिस्तान के खिलाफ चल रहा है। वर्षों पहले पाकिस्तान से दुल्हन के जोड़े में आई भारतीय नागरिकता हासिल कर चुकीं दो बहनें उजमा मुख्तार व राना मुख्तार ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हम कब तक आतंकवाद की भेंट चढ़ते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कड़ा कदम उठाकर पाकिस्तान को सबक सिखाएं। उन्होंने नाम पूछकर हत्याएं करने पर अफसोस जताते हुए कहा कि पाकिस्तान एक मुस्लिम देश है, उसकी ऐसी हरकतों से अच्छा माहौल भी तनाव में बदल जाता है।

विज्ञापन

हमारी फिक्र न करे पाकिस्तान : राना मुख्तार
कराची में जन्मीं राना मुख्तार करीब 30 साल पहले शादी कर भारत आईं थीं। उनका निकाह कांकरटोला में हुआ था। तब से वह भारत में ही रह रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब आठ साल पहले ही भारतीय नागरिकता मिली है। इसके लिए भी उन्होंने काफी संघर्ष किया। राना मुख्तार ने कहा कि वह भारतीय सभ्यता में घुल मिल गई हैं। भारत के लोकतांत्रिक देश है और यहां का मुसलमान सुरक्षित हैं। पाकिस्तान को हमारी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ज्यादा हम इस मुल्क में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें- UP: कराची से बरेली मायके आई थी शहनाज, अब पाकिस्तान वापस भेजने में आ रही अड़चन, यह है वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कायराना हरकत अफसोसनाक : उजमा
उजमा मुख्तार को भारतीय नागरिकता मिले हुए करीब नौ साल हो गए हैं। उनका निकाह घेर जाफर खां निवासी जावेद सईद से हुआ था। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि पाकिस्तान पहले अपने मुल्क में अन्य परेशानियों को ठीक करे। कश्मीर के पहलगाम की हरकत निंदनीय और अफसोसनाक है। इस हरकत से मुसलमानों की साख पर चोट पहुंची है। पाकिस्तान को पहले सोचना चाहिए कि वह किस स्थिति में खड़ा है और एक ऐसे लोकतांत्रिक देश को आंख दिखाने की हिम्मत कर रहा है, जिसकी ताकत ही एकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed