फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur youth died due to collision with roadways bus

Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से शाहजहांपुर के युवक की मौत

Sun, 15 Jun 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur youth died due to collision with roadways bus
बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में शाहजहांपुर निवासी युवक की मौत हो गई। 28 वर्षीय प्रतीक सिंह तिलहर थाने के गांव धमनपुर का निवासी था। वह उत्तराखंड के सितारगंज स्थित एक निजी प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। शुक्रवार को वह घर लौट रहा था। वह रोडवेज बस से सितारगंज से बरेली पहुंचा था। सेटेलाइट बस स्टैंड पर वह दूसरी बस पकड़ने के लिए उतरा था तो रोडवेज की ही दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी। बारादरी थाना पुलिस ने प्रतीक को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। उसके पास मौजूद मोबाइल व कागजों से प्रतीक के रूप में उसकी पहचान हुई। मृतक के चाचा सोमपाल सिंह ने बताया कि प्रतीक के माता-पिता की मौत करीब 15 वर्ष पहले हो गई थी। वह परिवार का आखिरी चिराग था। बारादरी पुलिस मौके से भागे बस चालक का पता लगा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed